{"_id":"6866bba2240e7a699502881d","slug":"student-died-after-being-crushed-by-a-pickup-in-bareilly-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, चार घंटे तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, चार घंटे तक हंगामा
Thu, 03 Jul 2025 11:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:05 PM IST
सार
बरेली के रिठौरा में बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। कॉलेज से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को पिकअप ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने चार घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
छात्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के कस्बा रिठौरा में बृहस्पतिवार को पिकअप वाहन ने साइकिल सवार छात्र विमल पटेल (15 वर्ष) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह कॉलेज की छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने चार घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। उसमें चावल लदा था। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने आढ़त को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर के गांव म्यूड़ीरानी मेवा कुंवर निवासी विमल पटेल रिठौरा के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। वह बृहस्पतिवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद अपने घर साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान कमल गुप्ता की आढ़त के सामने चावल से भरी पिकअप को चालक बैक कर रहा था, तभी सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार छात्र पर पिकअप चढ़ गई। राहगीरों के चीखने चिल्लाने के बाद चालक कुछ समझ पाता उसने दोबारा उसे रौंद दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक भागा
हादसे के बाद चालक पिकअप आढ़त परिसर के अंदर खड़ी कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता तुरंत फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जिलामुख्यालय भिजवाया। हादसे की खबर जब उसके गांव पहुंची तो पिता दुर्गा प्रसाद, माता राजेश्वरी देवी,भाई कौशल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंच कर चालक एवं गाड़ी की तलाश में आढ़त के अंदर घुस गए। चार घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह,सीओ नवाबगंज गौरव सिंह भी मौके पर पहुंचे लेकिन बेकाबू भीड़ किसी को सुनने को तैयार नहीं थी। सभी चालक एवं गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। मामला तब और बढ़ गया जब परिजनों ने पिकअप में सरकारी राशन की दुकान के अनाज लदे होने की बात कहते हुए आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की ज़िद पकड़ ली।
राशन की कालाबाजारी का आरोप
काफी हंगामे के बाद एसडीएम सदर प्रमोद कुमार,नायब तहसीलदार विदित कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी भीड़ शांत नहीं हुई। राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा तिवारी, मंडी समिति सचिव संतोष कुमार,एआरओ विवेक श्रीवास्तव, शहनवाज ,अमीन प्रेमराज ,हल्का लेखपाल दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
काफी हंगामे के बाद एसडीएम सदर प्रमोद कुमार,नायब तहसीलदार विदित कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी भीड़ शांत नहीं हुई। राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा तिवारी, मंडी समिति सचिव संतोष कुमार,एआरओ विवेक श्रीवास्तव, शहनवाज ,अमीन प्रेमराज ,हल्का लेखपाल दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने गोदाम की जांच की, जहां चावल,बाजरा आदि मिला। एक दुकान में सरकारी बोरियों में भी अनाज मिला तो पूरी आढ़त को सील कर दिया गया। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि तथ्यों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आढ़त को सील किया गया है।