फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   student commits suicide after missing exam in Bareilly

बरेली: परीक्षा छूटने पर 11वीं के छात्र ने गोली मारकर की खुदकुशी, पिता के डांटने पर उठाया आत्मघाती कदम

Wed, 23 Dec 2020 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
student commits suicide after missing exam in Bareilly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी में रेलवे तकनीशियन मुकेश कश्यप के 11वीं में पढ़ रहे बेटे मणिक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार के मुताबिक के मणिक को ऑनलाइन परीक्षा में एक पेपर न देने पर पिता ने उसे डांट दिया था। 
विज्ञापन


तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। राजीव कॉलोनी की गली नंबर 18 में रहने वाले रेलवे तकनीशियन मुकेश कश्यप का बड़ा बेटा 17 वर्षीय मणिक 11वीं का छात्र था। सोमवार रात मणिक छोटे भाई अनय के साथ टीवी पर कार्टून देखकर सोने चला गया। 
विज्ञापन


मां पूनम कपड़े उठाने गईं तो धमाका सुनाई दिया लेकिन उन्होंने ट्रांसफार्मर का फाल्ट समझकर ध्यान नहीं दिया। मुकेश के मुताबिक थोड़ी देर बाद पूनम जब मणिक के कमरे से सटे स्टोर रूम में गईं तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने शोर मचाकर तीन-चार लोगों को बुलाकर स्टोर का दरवाजा तुड़वाया। अंदर मणिक लहूलुहान पड़ा था। उसके सिर में सीधी तरफ गोली का निशान था। पास ही तमंचा पड़ा था। 

परिवार के लोग मणिक को लेकर तत्काल निजी अस्पताल पहुंचे जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर से तमंचा भी कब्जे में ले लिया। 

मुकेश ने बताया कि मणिक की ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी। उसने एक पेपर छोड़ दिया था। इस बात पर उन्होंने उसे डांट दिया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस जांच करेगी कि मणिक के पास तमंचा कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed