फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   struggle for ticket

भाजपा और सपा में मेयर टिकट पर खींचतान

Thu, 26 Oct 2017 02:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 26 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और सपा में मेयर टिकट पर खींचतान जारी है। भाजपा में जहां मेयर टिकट के 37 दावेदार हैं, वहीं सपा में भी सात लोगों ने मेयर का टिकट मांगा है। भाजपा में अंतिम तीन नामों पर गहन माथापच्ची चल रही है। साइकिल पार्टी पुराने डॉक्टर साहब पर ही दांव लगाने को तैयार है। 
विज्ञापन

दावेदारों की संख्या अधिक होने से सर्वाधिक खींचतान भाजपा में हैं। टिकट की दौड़ में संगठन की पसंद वाले एक प्रबल दावेदार की बराबरी में एक डॉक्टर भी आकर खड़े हो गए हैं। तीन नामों के पैनल में इन डॉक्टर के अलावा दूसरे शिक्षण संस्थान के चेयरमैन का भी नाम गंभीरता से लिया जाने लगा है। चेयरमैन ने हाल ही में लखनऊ से आए अपने सजातीय कैबिनेट मंत्री के पांव छूकर मेयर का टिकट मांगा था। संघ और सरकार के दोनों कद्दावर मंत्री अपने चेलों का टिकट न होने की स्थिति में संघी डॉक्टर और चेयरमैन को टिकट दिलाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

माना जा रहा है कि भाजपा संगठन की पहली पसंद शिक्षण संस्थान के सर्वेसर्वा हैं ,वहीं केंद्रीय मंत्री ने पुराने शिष्य के सिर पर हाथ रखने के साथ ही एक शिक्षण संस्थान के चेयरमैन के सिर पर भी हाथ रख दिया है। इनको शिक्षण संस्थान के सर्वेसर्वा पसंद नहीं हैं। दूसरी ओर अब तक मेयर टिकट के लिए होम्योपैथिक डॉक्टर का समर्थन करने वाले सरकार के कद्दावर मंत्री ने एक दूसरे डॉक्टर साहब को मेयर का टिकट देने की सिफारिश की है। हालांकि यह मंत्री अपने पास आने वाले किसी दावेदार को निराश नहीं कर सबको टिकट दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। सरकार के दोनों कद्दावर मंत्री अपने दोनों हाथों में लड्डू लेकर घूम रहे हैं ताकि जिसे टिकट मिले, उसी पर उनका अहसान रह जाए। फिलहाल अंतिम तीन नामों में दो शिक्षण संस्थाओं से जुड़े और एक खाकी नेकर वाले डॉक्टर बचे हैं। बाकी दौड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 डॉक्टर साहब ले रहे बधाइयां 
भाजपा में मेयर टिकट के दावेदार एक डॉक्टर साहब टिकट तय होने से पहले ही फोन पर बधाइयां स्वीकार करने लगे हैं। पहले उनका नाम अंतिम तीन के तय होने वाले पैनल में लिया जा रहा था लेकिन ऐन वक्त पर तीन नामों के पैनल से इन डॉक्टर साहब को हटाकर एक दूसरे डॉक्टर साहब दौड़ में शामिल हो गए हैं। हो सकता है कि आगरा पहुंचते-पहुंचते पैनल के तीन नामों में से एक बार और फेरबदल हो जाए। मगर, जो डॉक्टर साहब मेयर का टिकट मिलने की बधाइयां फोन पर स्वीकार कर रहे हैं, वह पैनल में शामिल होने की दौड़ में भी काफी पीछे छूट गए हैं। 
छह प्रभारी आज जाएंगे आगरा 
भाजपा की ब्रज प्रांत की बैठक आज आगरा में हो रही हैं। इसमें निकाय चुनाव प्रभारी पंकज सिंह, सह प्रभारी कौशलेंद्र के भी हिस्सा लेने की संभावना है। बरेली से बैठक में हिस्सा लेने के लिए ब्रज क्षेत्र प्रभारी बीएल वर्मा, ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, बरेली प्रभारी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, रामगोपाल मिश्रा, दुर्विजय सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया समेत अन्य नेता भी पहुंचेंगे। हाईकमान ने भाजपा के मेयर टिकट दावेदारों के अलावा संगठन पदाधिकारियों से पिछली बार मेयर प्रत्याशी को वार्ड वार मिले वोटों का ब्योरा मांगा है। इसके आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।  


कोट--
मैने सपा के स्थानीय नेताओं के माध्यम से हाईकमान को अपना आवेदन भेज दिया है। मैं सपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ूंगा। अगर सपा ने टिकट नहीं दिया तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। डा. आईएस तोमर, मेयर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed