फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strong wind knocked the drone camera wobble

तेज हवा से लड़खड़ा कर गिरा ड्रोन कैमरा

Tue, 22 Mar 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Strong wind knocked the drone camera wobble
ड्रोन कैमरा
होली पर निगरानी के लिए आया ड्रोन कैमरा रिहर्सल के दौरान तेज हवा में लड़खड़ाकर जमीन पर आ गिरा। इस दौरान कैमरे की पंखड़ी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। ड्रोन कैमरा थाना बारादरी के सामने रेलवे के मालगोदाम के मैदान में उड़ाया गया था। सिपाही ने मामले की रिपोर्ट प्रतिसार निरीक्षक को दे दी है। सोमवार को सिपाही ड्रोन कैमरा लेकर बारादरी थाने पहुंच गए। यहां डेढ़ बजे का समय देकर मीडिया कर्मियों को बुला लिया गया। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर भी थाने पहुंच गए। उन्हीं के सामने कैमरे को उड़ाया जाना था। थाने में सिपाही ने कैमरा उड़ाने में असमर्थता जताई। कहना था कि तेज हवा में कैमरा नहीं उड़ेगा। बाद में थाने के सामने रेलवे के माल गोदाम में ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। कैमरा तेज हवा की वजह से थोड़ी देर उड़ने के बाद लड़खड़ाकर नीचे आ गिरा। हालांकि रिहर्सल के दौरान कैमरे ने आसपास के इलाके की तस्वीरों को कैद कर लिया। एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि तेज हवा की वजह से ड्रोन कैमरा थोड़ी देर ही उड़ पाया। होली पर ड्रोन कैमरे की मदद से शहर की निगरानी की जाएगी। संवेदनशील इलाके की छतों को भी कैमरे से तस्वीरें लेकर चेक किया जाएगा। खुराफात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed