फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strong alert to prevent fraud in Army recruitment

सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने को कड़ी सतर्कता

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Strong alert to prevent fraud in Army recruitment
सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने को कड़ी सतर्कता - फोटो : Strong alert to prevent fraud in Army recruitment
जाट रेजीमेंट सेंटर में एक से लेकर 10 अप्रैल तक होने वाली भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने वालों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से मिलिट्री इंटेलिजेंस सक्रिय हो गई है। पिछले साल तक सेना भर्तियों में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले आदित्य और आदेश गुर्जर सहित पकड़े गए आधा दर्जन गिरोह पर सेना की नजर है। उनकी गतिविधियों और मोबाइल नंबरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यहां तक कि सेना में उनकेसाथ गठजोड़ करने वाला कोई अधिकारी या कर्मचारी तो नहीं है, उनकी भी गोपनीय पड़ताल शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

बरेली की जाट रेजीमेंट में भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का कई बार खुलासा हुआ है। अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर सहित दर्जन भर जिलों केयुवाओं से पांच पांच लाख रुपये ठगने की पुष्टि भी हुई है। पुलिस रिपोर्ट हुईं और ऐसे लोग जेल भी भेजे गए हैं। अब उनमें से अधिकांश लोग जेल से बाहर भी आ गए हैं। जो जेल में हैं वह वहां रहकर भी भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने के गिरोह का संचालन कर सकते हैं। इन आशंकाओं के चलते हर पहलू पर इटेलीजेंस अफसरों ने अपना नेटवर्क लगा दिया है।
विज्ञापन

ये हैं बरेली में भर्ती में ठगी के पुराने मामले
- पिछले साल भर्ती के नाम पर ठगने वाले गिरोह के चार लोगों को इंटेलीजेंस क्राइम ब्रांच ने दलाल समेत पैसे का लेनदेन करते समय हिरासत में लिया था। लेकिन गैंग का मास्टर माइंड फ रार हो गया था। जांच में एमईएस के कर्मी से सेना भर्ती के अहम दस्तावेज भी बरामद हुए थे। उस समय सुनील ने विजय कुमार निवासी गंगा नगर, सुभाषनगर को गैंग लीडर बताया। टीम ने विजय की तलाश में छापेमारी की। मगर वह हाथ नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- बरेली में सेना भर्ती के लिए हापुड़ में ठगी की गई थी। सैन्य वर्दीधारी युवक ने मेरठ व अलीगढ़ के पांच युवाओं से हापुड़ में सौदा तय करने के बाद बरेली में उनसे 15 लाख रुपए वसूले। इसके बाद आरोपी युवक गायब हो गया। ठगी के शिकार अलीगढ़ के हामिदपुर निवासी मनोज व बृजपाल संजू, गौरव और मेरठ में गांव रोही थाना जेवर जीबीनगर निवासी नकुल हुए थे। 
- हापुड़ भर्ती के दौरान सौदा करके बरेली में रुपए हड़पने वाला मेरठ निवासी युवक सुमित कुमार नायक है। इसने  युवाओं को भर्ती का प्रलोभन देकर कई लाख रुपये ऐंठे थे। 

-सेना में फर्जी प्रमाण पत्रों से भर्ती के मामले में मास्टर माइंड मेरठ का रहने वाला आदेश गूजर है। वह बरेली के एक होटल में लोगों से डील करता था। सेना से रिटायर सूबेदार मेजर आदित्य के साथ ही उसके गैंग में और भी लोग हैं। इसका खुलासा प्रमाणपत्रों के आन लाइन सत्यापन के दौरान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed