फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strictness on beef-meat smuggling, vehicles are losing sleep due to theft

Bareilly News: गोकशी-मांस तस्करी पर हुई सख्ती तो वाहन चोरी से उड़ा रहे नींद

Mon, 28 Aug 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Strictness on beef-meat smuggling, vehicles are losing sleep due to theft
बरेली। शहर में वाहन चोर पुलिस के सामने नई चुनौती पैदा कर रहे हैं। लगातार चोरियां बढ़ने से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोकशी और तस्करी के मामलों में कार्रवाई होने से इसमें लगे अपराधी वाहन चोर गिरोह से जुड़कर घटनाएं कर रहे हैं। इस वजह से शहर के अंदर व बाहर घटनाएं बढ़ गई हैं। जनवरी से 15 अगस्त तक वाहन चोरी के 445 मामले दर्ज किए गए हैं। पुरानी बाइकों के चोरी होने के दर्जनों मामले पीड़ितों ने दर्ज ही नहीं कराए। हालांकि, वाहन चोरी के 158 आरोपी पकड़े भी जा चुके हैं। इनसे 208 बाइकें, 24 वाहन चारपहिया और दो भारी वाहन बरामद हुए हैं। कई मामलों में वाहन बरामद नहीं हो सके।
विज्ञापन


चार दिन पहले चोर प्रेमनगर के हार्टमैन इलाके से ठेकेदार की कार चोरी कर ले गए। फतेहगंज टोल प्लाजा पर इसका टोल टैक्स भी कटा था। टोल के आगे जाकर कार की लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल नितिन कुमार यूपी एटीएस की बरेली इकाई में तैनात हैं। वह परिवार समेत कैंट की पचपेड़ा चौकी परिसर में रहते हैं। वह दोस्त संदीप राघव की अपाचे बाइक चला रहे थे। शनिवार को चौकी परिसर से बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरियर वन चौकी प्रभारी ने शनिवार रात बिना कागजात पकड़े जाने पर ट्रक को सीज किया था। इज्जतनगर थाने में जगह न होने पर ट्रक को बाहर खड़ा कर दिया। सुबह ट्रक वहां नहीं मिला।
शनिवार को संजय नगर निवासी मनोज कुमार परिवार के साथ अक्षर विहार घूमने गए थे। 20 मिनट में उनकी बाइक चोरों ने उड़ा दी। मनोज ने कोतवाली में रिपोर्ट कराई है।
दस दिन पहले अक्षर विहार के पास से जोगी नवादा के स्पर्श पटेल की भी बाइक चोरी हो गई थी। इज्जतनगर क्षेत्र में चोरों ने बैंक कर्मी मेहताब खान की कार का लॉक तोड़कर सामान चोरी कर लिया था।

शनिवार को कोतवाली पुलिस ने पुरानी जेल के खंडहर से चोरी की बाइकें कब्जे में ली थीं। एक तरफ कलक्ट्रेट और दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों के आवास होने के बावजूद वहां भी खंडहर में चोरी की बाइकें छिपा दी गईं। इससे स्पष्ट है कि वाहन चोर पॉश इलाकों में भी सक्रिय हैं। अक्षर विहार से कुछ ही दूरी पर पुलिस अधिकारियों के बंगले हैं। यह जगह बहुत सुरक्षित मानी जाती है। यहां हर चौराहे और लगभग हर घर पर सीसीटीवी लगे हैं। पचपेड़ा चौकी पर भी सीसीटीवी लगे हैं। फिर भी यह संभव हुआ। अक्सर देखा गया है कि वाहन चोरी की घटनाएं सीसीटीवी में कैद होती हैं लेकिन चोर हाथ नहीं आ पाते। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में महिला से पर्स लूटकर फरार हुआ बाइक सवार स्पष्ट फुटेज के बाद भी पकड़ा नहीं जा रहा।


यह बात सही है कि वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ मामलों में हमारे यहां दूसरे जिलों में चुराई बाइकें बरामद हो रही हैं तो अभी पीलीभीत में बरामद 25 बाइकों में कई बरेली शहर से चोरी की गई थीं। दूसरे जिलों के अधिकारियों से समन्वय करके ऑटोलिफ्टर गिरोहों की धरपकड़ की जा रही है। -राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed