फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   strict security arrangements will be made on Holi and Shab-e-Barat in Bareilly

Holi 2023: खाकी के पहरे में एक साथ होगा होलिका दहन और शब-ए-बरात, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

Fri, 24 Feb 2023 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 11:41 AM IST
सार

इस बार होलिका दहन और शब-ए-बरात दोनों सात मार्च को पड़ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
strict security arrangements will be made on Holi and Shab-e-Barat in Bareilly
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होलिका दहन, शोभायात्रा और मेले के 3062 कार्यक्रम होने हैं। इसमें 18 सीओ, 51 थाना प्रभारी, 44 इंस्पेक्टर, 573 एसआई लगाए जाएंगे। इनके अलावा एक हजार से ज्यादा कांस्टेबल व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस विशेष सावधानी बरतेगी। 

विज्ञापन


होलिका दहन और शब-ए-बरात साथ होने से पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ज्यादा तैयारी कर रहे हैं। त्योहार के दौरान छेड़छाड़, मारपीट, हत्या और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व गोपनीय अमले की तैनाती बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन

जोन भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

होली और शब-ए-बरात की वजह से जोन के बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद व बिजनौर में होने वाले 15901 कार्यक्रमों में पीएसी समेत 48 सीओ, 169 एसएचओ, 117 इंस्पेक्टर, 1400 एसआई और बड़ी संख्या में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीजी पीसी मीना ने होली पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिहाज से 25 फरवरी को जोन स्तरीय बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed