फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stretcher not found in hospital, child delivered on handcart

यूपी: अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, ठेले पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Mon, 05 Aug 2019 03:52 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 05 Aug 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
Stretcher not found in hospital, child delivered on handcart
महिला ने दिया बच्चे को जन्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसव के लिए ठेले पर लाई गई महिला को सीएचसी में प्रसव कक्ष तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हुआ तो मजबूरी में उसने ठेले पर बच्चे को जन्म दिया। परिवार का आरोप है कि रात में अस्पताल स्टाफ का व्यवहार लापरवाही वाला रहा। सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज (एमओआईसी) ने भी ठेले पर प्रसव की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी बुजुर्ग मेहंदी हसन प्रसव पीड़ा से तड़प रही अपनी पुत्रवधू खालिदा को ठेले पर लेकर सीएचसी पहुंचे। ठेला उनकी पत्नी लल्ली बेटी की मदद से लाईं। खालिदा को पहले सीएचसी के मुख्य गेट पर ले जाया गया। सीएचसी स्टाफ बाहर नहीं निकला तो मेहंदी हसन हसन ठेले को इमरजेंसी कक्ष के पास ले गए और इमरजेंसी स्टाफ को जानकारी दी। उस वक्त इमरजेंसी में फार्मासिस्ट सुशांत हलधर मुजफ्फरनगर गांव से आए मारपीट के घायलों को टांके लगा रहे थे। 
विज्ञापन


कहने के बाद भी खालिदा को स्ट्रेचर नहीं मिला। खालिदा को ठेले से ही सीएचसी के बरामदे में ले जाया गया। जब तक स्टाफ बरामदे में पहुंचता उससे पहले ही खालिदा ने ठेले पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद ठेले से ही खालिदा को प्रसव कक्ष में ले जाया गया। मेहंदी हसन ने बताया कि उनका बेटा रेफामीर हरियाणा में मजदूरी करने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालिदा की डिलीवरी ठेले पर हुई, यह सही है, लेकिन ऐसा नहीं है कि स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। स्टाफ तुरंत ही मौके पर पहुंच गया था। खालिदा को सीएचसी लाने में ही देर की गई। उसे पहले लाया जाना चाहिए था - डॉ. सीपी सिंह, एमओआईसी, सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed