{"_id":"69713882639b2c927f0c4278","slug":"strategy-ready-to-deal-with-traffic-will-get-relief-from-jamstrategy-ready-to-deal-with-traffic-will-get-relief-from-jam-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3286-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैफिक से निपटने के लिए रणनीति तैयार, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैफिक से निपटने के लिए रणनीति तैयार, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
नपा और पुलिस की बैठक में लिया गया निर्णय, रिक्शा चालकों का रूट होगा तय, लागू होगी नई व्यवस्था
आंवला। कस्बे में ट्रैफिक से निपटने के लिए योजना बना ली गई है। रिक्शा चालकों का रूट तय होगा। जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। बुधवार को नगर पालिका और पुलिस की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कस्बे को जाम मुक्त कराने और यातायात सुचारू रखने के लिए चेयरमैन और पुलिस ने रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने, अतिक्रमण न करने और निर्धारित नियमों (जैसे चार यात्री क्षमता, 18+ उम्र, फिटनेस) का पालन करने के निर्देश दिए गए। पालिका चेयरमैन आबिद अली ने कहा कि सभी रिक्शा चालक निर्धारित 50 रुपये शुल्क जमा करके पालिका में अपना पंजीकरण करा लें।
काली प्लेट वाले रिक्शों को ही मिलेगा प्रवेश
चेयरमैन के अनुसार, अब पालिका क्षेत्र के निवासी रिक्शा चालक ही अपने रिक्शे कस्बे के अंदर चला सकते हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रिक्शे कस्बे के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए लाल व काली प्लेट जारी की जाएगी। काली प्लेट वाले रिक्शों को ही कस्बे में प्रवेश की अनुमति होगी। बता दें कि कस्बे में करीब दो हजार और आसपास तीन हजार के करीब रिक्शा है। कुल मिलाकर करीब पांच हजार ई-रिक्शा चालक हैं।
विज्ञापन
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि बिना नंबर प्लेट व लाइसेंस के अब कोई ई-रिक्शा न चलाए। वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रिक्शा न चलाएं और दुकानों के सामने पार्किंग से बचें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि बस स्टैंड पर बसों से यात्रियों के उतरने से पहले ई-रिक्शा चालक बस के दरवाजे के आसपास अपने रिक्शे खड़े करते हैं। कई बार सवारियों को बैठाने को लेकर कहासुनी व मारपीट होती है। इससे जाम भी लग जाता है। इसलिए नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद