फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stopped illegal occupation of government land

Bareilly News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को रुकवाया

Fri, 20 Jun 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Stopped illegal occupation of government land
नवाबगंज। नगरपालिका परिषद के मोहल्ला बहोरनगला में खाली पड़ी भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर मिट्टी का पटान कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व टीम, नगरपालिका और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पटान को रुकवा दिया। इस मामले में लोगों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा है। तहसीलदार ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद नवाबगंज के मोहल्ला बहोरनगला के बीचों-बीच खाली भूमि पड़ी है। यह भूमि तालाब में तब्दील हो चुकी है। इस वेशकीमती भूमि पर गांव के कुछ लोगों की नजर है। वे भूमि को अपना बताते हुए मिट्टी से पटान कराना शुरू कर दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल गौरव कुमार, नगरपालिका से सफाई नायक अमर सिंह और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध पटान को रुकवा दिया है।
विज्ञापन

जांच होने तक किसी को निर्माण न करने के दिए निर्देश
ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग लोग भूमि पर अवैध करने की नीयत से निर्माण कराने की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर गांव के राजीव मिश्रा ने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा है। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि की जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जायेगी। जांच पूर्ण होने पर किसी को निर्माण न करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed