{"_id":"61ce08d99dc444762f0172a5","slug":"stones-searched-on-the-roofs-with-drone-cameras-four-sps-will-be-involved-in-security-bareilly-news-bly4709125170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरों से छतों पर तलाशे गए पत्थर, सुरक्षा में लगेंगे चार एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरों से छतों पर तलाशे गए पत्थर, सुरक्षा में लगेंगे चार एसपी
सार
अमित शाह का रोड शो
विज्ञापन
रोड शो के लिए तैयार किया जा रहा पटेल चौक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतों से की जाएगी निगरानी, कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा सर्किट हाउस
1500 पुलिसकर्मियों के साथ ही तीन कंपनी पीएसी भी तैनात
बरेली। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के समापन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रोड शो के रूट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। छतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शाह के रात्रि विश्राम के दौरान सर्किट हाउस में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से छतों पर ईंट-पत्थर तलाश किए।
गृहमंत्री अमित शाह हवाई मार्ग से शुक्रवार शाम करीब चार बजे बरेली पहुंचकर जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। उनके आगमन से पहले ही पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को आजमनगर, कुतुबखाना समेत कई इलाकों में ड्रोन उड़ाकर जुलूस के रूट वाले घरों की छतों की निगरानी की गई। यात्रा के पूरे रूट पर जगह-जगह छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शुक्रवार रात में गृहमंत्री सर्किट हाउस में ठहरेंगे, इसलिए वहां भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
सीआरपीएफ संभालेगी गृहमंत्री की सुरक्षा
अफसरों के मुताबिक गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था सीआरपीएफ संभालेगी। सीआरपीएफ के कमांडो बरेली पहुंच गए है। उन्होंने बृहस्पतिवार को रूट पर भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। यह दस्ता बैलेस्टिक शील्ड से लैस होगा। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम तैनात रहेंगे। आठ सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 350 सब इंस्पेक्टर के अलावा एक हजार अन्य पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन कंपनी पीएसी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
दोपहर में बंद हो जाएगा पटेल चौक का पेट्रोलपंप
गृहमंत्री का मुख्य कार्यक्रम पटेल चौक पर है और वहां पेट्रोलपंप भी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को पेट्रोलपंप दोपहर एक बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक बंद रहेगा।
सिविल लाइंस रहेगा आज नो ई-रिक्शा जोन
बरेली। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तीन और चार पहिया वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन तैयार किया है। यह दोपहर एक बजे से रैली समाप्त होने तक लागू रहेगा।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यात्रा के दौरान परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन बड़ा बाईपास से बिलवा, विलयधाम होकर शहर में आ सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले वाहन चौपुला पुल से चौकी चौराहा होकर सेटेलाइट की ओर जाएंगे। मिनी बाईपास के आसपास के वाहन मिनी बाईपास होकर इज्जतनगर की ओर जा सकेंगे। किला क्रॉसिंग से वाहन चौकी चौराहा, मालियों की पुलिया, ईसाइयों की पुलिया और सेटेलाइट होकर आगे जा सकेंगे। कोहाड़ापीर पेट्रोलपंप से सूद धर्मकांटा होकर सेटेलाइट की ओर जा सकेंगे। यह डायवर्जन सभी तिपहिया और चार पहिया वाहनों पर लागू होगा।
सिविल लाइंस में ई-रिक्शा रहेंगे प्रतिबंधित
दोपहर एक बजे से रैली की समाप्ति तक कोतवाली बैरियर से जिला अस्पताल गेट, कुतुबखाना चौराहा से कोहाड़ापीर, पेट्रोलपंप तिराहा के बीच ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा। खलील तिराहा से कुतुबखाना के बीच भी ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। किला क्रॉसिंग से बड़ा बाजार-कुतुबखाना- गिरिजा चौराहा-आलमगीरीगंज से मठ की चौकी और आलमगीरीगंज तिराहा से बांसमंडी साहूगोपीनाथ से श्यामगंज चौराहा के बीच भी ई रिक्शा नहीं चलेंगे।