फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelting in two groups at night in bareilly

Bareilly News: किला छावनी में दो गुटों में पथराव, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Tue, 11 Apr 2023 06:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 06:58 AM IST
सार

दो गुटों के बीच रविवार रात से ही विवाद हो रहा था, लेकिन पुलिस नहीं भांप सकी। सोमवार रात दोनों पक्षों में पथराव हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Stone pelting in two groups at night in bareilly
घटनास्थल पर पड़े ईंट के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला छावनी क्षेत्र में सोमवार रात दो गुटों में विवाद के बाद पुलिस के निकलते ही पथराव हो गया। देर रात पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। वहां उनसे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


किला छावनी में रविवार शाम को झगड़े की शुरुआत हुई। अजयपाल सिंह उर्फ अज्जू काम से घर लौट रहा था। बताते हैं कि नशे में वह गाली दे रहा था। पड़ोसी तेजपाल के परिवार की महिलाएं बाहर खड़ी थीं। उन्हें लगा कि अज्जू उनके बारे में बोल रहा है। 
विज्ञापन


इस पर तेजपाल राजपूत व उनके परिजनों ने अज्जू की पिटाई कर दी। पिता अमरपाल अज्जू को लेकर किला थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की, इसको लेकर लोगों में आक्रोश रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोग घायल 

सोमवार रात दस बजे किसी ने तेजपाल के दरवाजे की घंटी बजा दी। तब इनके परिवार के लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को समझाकर चली गई। पुलिस के निकलते ही तेजपाल पक्ष और बस्ती के लोगों में पथराव हुआ। इसमें बस्ती के सत्यवीर सिंह, नरेंद्र व डीसीपी आदि घायल हो गए।

देर रात किला थाना प्रभारी राजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वह तेजपाल, अजयपाल समेत कुछ लोगों को थाने ले आए। यहां दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed