फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelting happened between two parties in Bareilly an old man was killed four injured

बरेली में बवाल: फरीदपुर में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, बुजुर्ग की हत्या; चार घायल

Thu, 01 Aug 2024 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Stone pelting happened between two parties in Bareilly an old man was killed four injured
Stone pelting - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में बवाल हो गया। इस दौरान जमकर ईंट- पत्थर व लाठी-डंडे चले। इसमें एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नूर बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही फरजंद अली, इसरार, आरिफ, शान मोहम्मद, आविया एकजुट होकर उसके मकान पर आकर गालियां देते हुए ललकारने लगे। पति बाबू व उनके भाई सबुद्दीन ने इसका विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अपने मकान से जमकर ईंट-पत्थर फेंके।
विज्ञापन


अंधाधुंध पथराव के बीच महिला की वृद्ध सास वुनक्का (65) अपने बेटे को बचाने आईं, तब आरोपियों ने उनके सिर पर ईंट मार दी। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। आरोपी उन्हें मृत मानकर मौके से भाग गए। परिजन वृद्धा को लेकर थाने लेकर पहुचे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाबू को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्हें भी चोंटें आई हैं। 
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - रामसेवक, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed