{"_id":"67d9cefce20941b26c099291","slug":"sticks-were-used-to-park-a-tractor-five-injured-bareilly-news-c-396-1-bas1001-332-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव पड़री में गली में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम पड़री निवासी बृजेश ने बताया कि उसका ट्रैक्टर गली में उसके घर के सामने खड़ा था। इस समय उसके रिश्ते के चाचा रमेश सिंह वहां से निकले और ट्रैक्टर हटाने को कहने लगे। बातों-बातों में बात बढ़ गई। दोनों तरफ से गाली गलौज व जमकर लाठी-डंडे चले।
इसमें एक पक्ष के बृजेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रमेश, पत्नी सीमा, बेटी निशा तथा बेटा अभिषेक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद