फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sticks used in a function due to old dispute

Bareilly News: पुराने विवाद में एक समारोह में चले लाठी-डंडे

Thu, 12 Dec 2024 12:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Sticks used in a function due to old dispute
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में मंगलवार रात एक शादी समारोह में कुछ दिनों पहले झगड़े को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायलों के उपचार के बाद कई लोगों पर मारपीट और बलवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव शिवपुरी निवासी प्रदीप ने बताया कि उसके पिता चन्द्रपाल मंगलवार रात के समय गांव की एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। तभी गांव के ही नवनीत, सौरनगा, सुरेन्द्रपाल, श्रीपाल, पप्पू, नीलेश, राजाराम और गौरा भी वहां पहुंच गए। दीपावली पर पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद की रंजिश मानते हुए चंद्रपाल के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसमें चंद्रपाल घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी प्राप्त होते ही चंद्रपाल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्ष की तरफ से पांच लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। प्रदीप की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article