फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Step mother sold her daughter for 20 thousand, the buyer used to keep her hungry and thirsty

Bareilly News: सौतेली मां ने 20 हजार में बेच दी बेटी, भूखा-प्यासा रखता था खरीदार

Fri, 02 Jun 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 02 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Step mother sold her daughter for 20 thousand, the buyer used to keep her hungry and thirsty
नवाबगंज। कुशीनगर की युवती को उसकी सौतेली मां ने 20 हजार रुपये में बेच दिया। बिचौलिये के जरिये युवती को खरीदने के बाद नवाबगंज के युवक ने मंदिर में उससे शादी कर ली और उसे पत्नी की तरह रखने लगा। आरोप है वहां उसे कमरे में बंदकर रखा जाता था। मारपीट भी की जाती थी। बुधवार देर रात युवती जैसे-तैसे थाने पहुंची। फोन कर उसने प्रेमी को सूचना दी। सूचना पर बृहस्पतिवार को प्रेमी नवाबगंज थाने पहुंच गया। युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसकी मां की काफी समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग था। एक महीने पहले सौतेली मां ने घर के पास रहने वाले बिचौलिये के जरिये नवाबगंज के एक युवक के हाथों 20 हजार रुपये में युवती का सौदा करा दिया। विरोध के बावजूद जबरन मंदिर में जयमाला डलवाने के बाद उसे युवक के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवक उसे दिनभर कमरे में बंदकर रखता था। उसे भूखा रखा जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। बुधवार रात मौका देखकर युवती घर से फरार हो गई। फोन कर उसने प्रेमी को जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंच गई। युवती को खोजते हुए उसके ससुराली भी थाने पहुंच गए। प्रेमी भी पहुंच गया। युवती ने पुलिस को बताया कि अगर वह नहीं भागती तो उसके साथ अनहोनी भी हो सकती थी। थाने में वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवती को कराया भोजन
युवती ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह तीन दिन से भूखी है। इस पर पुलिसकर्मियों ने पहले उसे भोजन कराया। पुलिस ने युवती की बहन को थाने बुलवाया है। उसे उसी के सुपुर्द करने की तैयारी है। दूसरी ओर युवती की जिद को देखते हुए ससुराली उसे थाने पर छोड़कर घर चले गए।

----
युवती को बहन को बुलाया गया है। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। उनके निर्देश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार सिंह, कोतवाल नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed