फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stellar Cricket Club in the final due to all-round performance of Captain RahulStellar Cricket Club in the final due to all-round performance of Captain Rahul

Bareilly News: कप्तान राहुल के हरफनमौला प्रदर्शन से स्टेलर क्रिकेट क्लब फाइनल में

Sat, 27 Dec 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Stellar Cricket Club in the final due to all-round performance of Captain RahulStellar Cricket Club in the final due to all-round performance of Captain Rahul
सेमीफाइनल में फियरलेस फाइटर क्रिकेट क्लब को 96 रनों से दी मात, राहुल कपूर बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन



बरेली। मुरादाबाद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेलर क्रिकेट क्लब ने फियरलेस फाइटर क्रिकेट क्लब को 96 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में जीत के नायक कप्तान राहुल कपूर रहे। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार खेल दिखाया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए चुना गया।

स्टेलर क्रिकेट क्लब के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। राहुल ने 47 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली। फियरलेस फाइटर की ओर से विजय पंछी ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फियरलेस फाइटर क्रिकेट क्लब की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 129 रन पर ही सिमट गई। स्टेलर की ओर से गेंदबाजी में भी कप्तान राहुल छाए रहे। उन्होंने हैट्रिक सहित कुल चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक अभिषेक शर्मा और शाहनवाज ने बताया कि फाइनल मुकाबला स्टेलर क्रिकेट क्लब और टीएसके क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार जबकि उपविजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed