फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stayed together from GIC hostel to assembly in Shahjahanpur

Bareilly News: शाहजहांपुर में जीआईसी के हॉस्टल से विधानसभा तक रहा साथ

Sat, 03 Jan 2026 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Stayed together from GIC hostel to assembly in Shahjahanpur
बरेली। फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल और मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, दोनों पढ़ाई काल से ही गहरे दोस्त रहे। जीवन के अंतिम दिन भी दोनों ने एक-दूसरे से ठिठोली कर ली। फिर कुछ ही समयांतराल में प्रो. श्याम बिहारी लाल ने दुनिया से विदा ले ली।
विज्ञापन

विधायक डीसी वर्मा ने कहा कि उनकी डॉ. श्याम बिहारी लाल से 44 साल पुरानी दोस्ती थी। साथ में पढ़े और साथ ही राजनीति में आए। पहला चुनाव 2007 में और दूसरा 2012 में हम दोनों हारे और फिर 2017 और 2022 में हम दोनों विधायक बने। डीसी वर्मा ने बताया कि उन्हें पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर नौकरी मिल गई थी तो वह शाहजहांपुर के निगोही से वर्ष 1996 में बरेली आ गए थे। जबकि, डॉ. श्याम बिहारी लाल रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हो गए थे। वह वर्ष 1993 में शाहजहांपुर से बरेली आ गए थे।
विज्ञापन

डीसी वर्मा ने बताया कि उन्होंने 2006 में डॉ. श्याम बिहारी लाल के साथ तय किया कि अब राजनीतिक क्षेत्र में उतरा जाए। डीसी वर्मा ने 2006 में ही सरकारी नौकरी छोड़ दी और बसपा के टिकट पर मीरगंज से चुनाव लड़े थे, जबकि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने भाजपा के टिकट पर फरीदपुर से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में दोनों दोस्तों को हार मिली थी। वर्ष 2017 में दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज विधायक बताते हैं कि वर्ष 1981 से 1985 तक शाहजहांपुर में जीआईसी हॉस्टल में एक कमरे में रहकर कक्षा-9 से 12 तक पढ़े। एक तख्त और एक बिस्तर पर लेटते थे। कभी मैं उनकी ड्रेस पहन लेता था तो कभी वह हमारे कपड़े पहन लेते थे। पढ़ाई के समय दोनों दोस्त आपस में खूब लड़ते-झगड़ते भी थे। विधानसभा में भी हमारी और डॉ. श्याम बिहारी लाल की सीट अगल-बगल ही थी। उनकी 35 और हमारी 36 नंबर सीट रही।





दिवंगत विधायक के छोटे भाई की पत्नी हैं भुता ब्लॉक प्रमुख
दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल दो भाइयों में बड़े हैं। छोटे भाई डॉ. श्रीपाल बदायूं जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी भुता ब्लाॅक की प्रमुख हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed