फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   State Women's Commission strict, gym-spa centers will be investigated

Bareilly News: राज्य महिला आयोग सख्त, जिम-स्पा सेंटरों की होगी जांच

Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission strict, gym-spa centers will be investigated
बरेली के एक जिम संचालक और उसके भाई पर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर सभी जिम व स्पा सेंटरों की जांच कराने की बात कही। कहा कि बिना महिला ट्रेनर के संचालित हो रहे फिटनेस सेंटरों पर सख्त कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन

सदस्य ने कहा कि जिम में महिलाओं के लिए महिला प्रशिक्षक की तैनाती होनी चाहिए। जिम के बाहर मालिक और ट्रेनर का नाम लिखा होना चाहिए। जिम के अंदर किसी भी प्रकार की मेडिसिन की बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से अलग से अनुमति ली जाए। इसी प्रकार ब्यूटी पार्लर, लेडीज टेलर प्रतिष्ठानों पर भी महिला स्टाफ की नियुक्ति अनिवार्य की जाए। नियमों के दायरे में ही सेंटरों का संचालन हो। थाना स्तर पर इनकी सूची भी बनाई जाए और इसका रिकॉर्ड रखा जाए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग के रुख को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से एसएसपी को पत्र भेजा गया है। इसमें आयोग की सदस्य के निर्देशों का हवाला देकर एक सप्ताह में सभी जिम और स्पा सेंटरों की जांच कराकर सूची बनाने और इसे महिला आयोग को भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या की जांच का दिया आश्वासन
आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने संपत्ति के लालच में की गई मढ़ीनाथ निवासी शारदा यादव की हत्या के मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। शारदा के परिजनों से मुलाकात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed