{"_id":"687b512a8d94a2a63a032e82","slug":"state-tax-department-team-raided-the-panchajanya-plywood-factory-in-bareilly-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांचजन्य प्लाईवुड फैक्टरी में राज्य कर विभाग की टीम ने मारा छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांचजन्य प्लाईवुड फैक्टरी में राज्य कर विभाग की टीम ने मारा छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर जांच
Sat, 19 Jul 2025 01:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:36 PM IST
सार
फरीदपुर में द्वारकेश शुगर मिल के सामने स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में शुक्रवार शाम राज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। कई गाड़ियों से पहुंची टीम देर रात तक जांच करती रही।
विज्ञापन
फैक्टरी के बाहर खड़ी अधिकारियों की गाड़ियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में स्थित पांचजन्य प्लाईवुड फैक्टरी में राज्य कर विभाग ने शुक्रवार शाम कर चोरी की आशंका पर छापा मारा। इस दौरान महापौर उमेश गौतम भी फैक्टरी पहुंच गए। औद्योगिक क्षेत्र में छापे की सूचना से हलचल मची रही। फैक्टरी संचालक एक-दूसरे को कॉल करते रहे। जांच देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
द्वारिकेश शुगर मिल के सामने स्थित पांचजन्य प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक रवि नेमानी हैं। राज्य कर विभाग की टीम अपराह्न साढ़े तीन बजे फैक्टरी पहुंची और मौजूद लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू की। फैक्टरी में मौजूद दस्तावेज जांचने के बाद खरीद-बिक्री के संबंध में पूछताछ की। फैक्टरी में रखे सामान, उत्पाद आदि का रिकॉर्ड से मिलान कराया।
विज्ञापन
इधर, कार्रवाई की जानकारी पर महापौर उमेश गौतम भी देर शाम फैक्टरी पहुंच गए। अंदर क्या बातचीत हुई और कार्रवाई संबंधी जानकारी के लिए महापौर और फैक्टरी संचालक को कॉल की गई, पर रिसीव नहीं हुई। एसटी एसआईबी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 आशीष निरंजन ने कहा कि जांच के बाद जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन
इधर, उद्यमियों का कहना है कि पांचजन्य फैक्टरी पर राज्य कर विभाग की टीम ने सालभर में आठवीं बार छापा मारा है। इससे कारोबार कर पाना मुश्किल हो रहा है, पर अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।