{"_id":"5904efa94f1c1b8668c0bfa6","slug":"state-highway-from-siroli-guldi-to-bareilly-dharampal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरौली-गुलड़िया से बरेली तक बनेगा स्टेट हाईवे: धर्मपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरौली-गुलड़िया से बरेली तक बनेगा स्टेट हाईवे: धर्मपाल
सिरौली।
Updated Sun, 30 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सिरौली-गुलड़िया से बरेली को बनेगा स्टेट हाईवे: धर्मपाल
- फोटो : सिरौली-गुलड़िया से बरेली को बनेगा स्टेट हाईवे: धर्मपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रामपुर से सिरौली-गुलड़िया होकर बरेली तक स्टेट हाईवे बनाने की बात कही है। बरेली-सिरौली-दिल्ली के लिए शुरू हुई बसों के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सभा में दोनों ने यह योजना बताई। इस अवसर पर बरेली परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि जल्द ही सिरौली से बरेली रोड का निर्माण शुरू कराया जाएगा। कैलाशगिरि मणि और गोराधा के दोनों पुल बनवाने, मुरादाबाद से शाहबाद होकर आंवला तक नहर बनवाने की योजना बताई। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार जा रहे हैं, वहां रामगंगा की पूजा कर बरेली की रामगंगा को अविरल कराने के लिए जल छुड़वाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को नसीहत दी कि सपा सरकार की गुंडागर्दी की मानसिकता को छोड़ दें। उन्हाेंने कहा कि सिरौली में शमशान घाट बनवाने की मांग उठी, इसे जल्द मंजूरी मिलेगी। सभा में यशु गुप्ता, अतुल गुप्ता, रामप्रकाश रस्तोगी, अशोक गुप्ता, पुनीत, प्रदीप गुप्ता शोभित गुप्ता, हरिओम पांडे, सुरेश पांडे, अनुराग पांडे, राजबहादुर पांडे, डॉ. विनोद भारद्वाज, प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नई रोडवेज बसों का हुआ समय निर्धारण
सिरौली। बरेली से सिरौली होते हुए दिल्ली रूट के लिए शुरू की गई रोडवेज के समय का निर्धारण कर दिया गया है। बरेली परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि एक बस बरेली से सुबह आठ बजे चलेगी जो 10:30 पर सिरौली पहुंचेगी, यहां से 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। दूसरी बस बरेली से सुबह 11 बजे चलकर दोपहर 1:30 पर सिरौली पहुंचेगी, यहां से दो बजे दिल्ली के लिए चलेगी। दिल्ली के दोनों बसें आनंद बिहार के प्लेट फार्म नंबर 114 से मिलेंगी, पहली का समय रात दस और दूसरी का रात 11 बजे रहेगा। इसके अलावा सिरौली से सुबह पांच बजे एक बस बरेली के लिए जाएगी, दोपहर दो बजे बरेली से सिरौली के लिए रवाना होगी। एक अन्य बस शाम 5 बजे सिरौली से बरेली जाएगी। बस सेवा के विस्तार पर स्थानीय व्यापारी समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है।