फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Started from the streets, now trying his hand at cricket on the field

Bareilly News: गलियों से शुरुआत, अब मैदान पर क्रिकेट में आजमा रहे हाथ

Sat, 12 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Started from the streets, now trying his hand at cricket on the field
बरेली। टीवी पर क्रिकेट मैचों का सजीव प्रसारण देखकर कई युवाओं के सपनों की शुरुआत होती है। फिर वे गलियों में हाथ आजमाते हैं। इसके बाद मैदान पर पसीना बहाते हैं। परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर वह आगे बढ़ते हैं। इस कार्य में प्रेरणा कहीं से मिले, पर राह खुद बनानी पड़ती है। यही सोच लिए शहर के युवा मैदान पर नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनका सपना टीम इंडिया की जर्सी पहनकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन


गली क्रिकेट से जोनल टीम तक का तय किया सफर
14 वर्षीय हर्षित सिंह का को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक है। वह बताते हैं कि यह शौक कब जुनून में बदल गया, उन्हें पता तक नहीं चला। एमएस धोनी को अपना आदर्श मानने वाले हर्षित लगातार मेहनत कर रहे हैं और हाल ही में अंडर-16 जोनल टीम के लिए चयनित हुए हैं। उनका सपना भारतीय टीम के लिए खेलना है। इसके लिए वे रोज अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन




स्टेडियम में पसीना बहाकर बना रहे भविष्य
कृष्णा ने तीन साल पहले स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। वह विराट कोहली से प्रभावित हैं और उन्हीं की तरह तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज बनना चाहते हैं। वह अब तक जोन स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं और लगातार अपने खेल को निखार रहे हैं। उनका लक्ष्य एक सफल बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑलराउंडर बनना चाहते हैं कार्तिक
कार्तिक पांडे बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखते आए हैं। उनके चाचा क्रिकेट कोच हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने मैदान पर कदम रखा। वह जिले की टीम से कई बार मैदान पर उतर चुके हैं और ऑलराउंडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। रविंद्र जडेजा को अपना आदर्श मानने वाले कार्तिक बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में पारंगत बनने की दिशा में अग्रसर हैं।




टीवी से शुरू हुआ सफर, मैदान तक पहुंचा
टीवी पर मैच देखकर अनिकेत शर्मा का क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ा। वह ऋषभ पंत से प्रेरित हैं। दो वर्षों से वह नियमित अभ्यास कर रहे हैं और बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। वह वर्ष 2023 में स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं और बरेली मंडल का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाकर देश का नाम रोशन करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed