फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Start -ups will start to Medhavion

स्टार्ट अप करेगा मेधावियों को स्टार्ट

Thu, 18 Feb 2016 12:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Start -ups will start to Medhavion
आनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड हो या सब कुछ बेच देने का। छोटे-छोटे आइडिया ने बड़ा रूप लिया और अब ये कं पनियां बनकर न केवल करोड़ों कमा रहीं हैं बल्कि रोजगार भी दे रही हैं। स्टार्ट अप इंडिया यही चाहता है। देश के युवा अपनी सोच, क्षमता और अविष्कारों से आगे बढ़े। केवल नौकरी के चक्कर में न रहकर खुद का काम करें और दूसरों को रोजगार दें। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेज से निकलने वाले छात्र इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बुधवार को फ्यूचर इंस्टीट्यूट में आयोजित स्टार्टअप इंडिया सिम्पोजियम में कुछ ऐसी ही जानकारियाें से विद्यार्थियों को रू बरू कराया गया। आईटी उपवन व स्टार्टअप इंडिया इन्क्युबेशन हब लखनऊ की हेड कैप्टन ऋतु दुबे मुख्य वक्ता रहीं।  
विज्ञापन

स्टार्ट अप इंडिया काबिल युवाआें को स्टार्ट करने के लिए है। उनको लोन देने के लिए भी तमाम लोग तैयार रहेंगे। ऋतु दुबे ने युवाआें को नेसकॉम सर्वे की रिपोर्ट बताई। कहा कि वर्तमान में 2100 स्टार्टअप भारत में हैं और 65000 लोगों को जॉब मिली है। 2020 तक अनुमान है कि 11500 स्टार्टअप होंगे और दो लाख 50 हजार लोगों को जॉब मिलेगी। 73 फीसदी युवा 36 वर्ष की उम्र में स्टार्टअप ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी काम को करने से तमाम चुनौतियों का सामना करना होता है। उन्होंने कहा कि केवल आइडिया और स्किल हो तो स्टार्टअप आपके लिए है। फ्यूचर इंस्टीट्यूट के महानिदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस योजना में पांच साल के अंदर स्थापित होने वाली 25 करोड़ से कम टर्नओवर की कंपनियां शामिल हो सकती हैं। डीएम गौरव दयाल ने कहा कि केवल सरकारी नौकरी पर ही युवा फोकस न करें। कार्यक्रम में रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएसन के अध्यक्ष केके दमानी, रामा श्यामा पेपर मिल के सीएमडी दिनेश गोयल, चेयरमैन मुकेश गुप्ता, सुरेश सुंदरानी, एके राय, एफआईएमटी डॉ. अभिजीत दास, डॉ. चितरंजन गौड़, डॉ. रितेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed