फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Staggering on the middle of the road, parking the vehicle wherever you want and taking a ride

Bareilly News: बीच सड़क पर डग्गामारी, जहां मर्जी खड़ा किया वाहन और भर ली सवारी

Fri, 16 Jan 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Staggering on the middle of the road, parking the vehicle wherever you want and taking a ride
बरेली। पुलिस की नाक के नीचे डग्गामारी की जा रही है। जहां मर्जी वहीं वाहन खड़ा कर सवारी भरी जा रही है। सुभाषनगर में मालगोदाम रोड पर पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे अवैध बसों और टैक्सियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन

यहां से दिनभर आंवला और बिशारतगंज जैसे क्षेत्रों के लिए अवैध बसें सवारियां भरती हैं। इन बसों के पास न तो निर्धारित परमिट होता है, न ही संचालन की अनुमति। यह पूरा खेल एसपी यातायात कार्यालय से महज तीन सौ मीटर के दायरे में बेखौफ संचालित हो रहा है। इनको कोई रोकता-टोकता नहीं।
विज्ञापन

अटल सेतु के नीचे बसों और टैक्सियों के अवैध अड्डे हैं। यहां से पुरानी पुलिस लाइन महज सौ मीटर दूर है। यहां से बदायूं और बहेड़ी की ओर जाने वाली वैन का संचालन होता है।मनमानी का आलम यह है कि सवारियां भरने के चक्कर में वाहनों को बीच सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया जाता है। इससे रोड की चौड़ाई आधी रह जाती है और यहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इन चालकों में कानून का कोई खौफ नहीं दिखता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed