फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stadium Knights won by one wicket, Blasters won by 94 runs in the second match

Bareilly News: स्टेडियम नाइट्स एक विकेट से जीता, दूसरे मैच में ब्लास्टर्स की 94 रनों से जीत

Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Stadium Knights won by one wicket, Blasters won by 94 runs in the second match
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से ग्राउंड वाले अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला स्टेडियम स्मैशर्स और स्टेडियम नाइट्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम स्मैशर्स की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। विवान गंगवार ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। नाइट्स के लिए फैजान ने चार और इम्तियाज व हिमांशु मौर्य ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

स्टेडियम नाइट्स की टीम ने 19.4 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्तिक गंगवार ने 39, हिमांशु मौर्य ने 31 और आकाश गुप्ता ने 27 रनों की बहुमूल्य पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैशर्स के लिए विवान गंगवार ने बेहतरीन हैट्रिक लेते हुए तीन और मोहम्मद अरशद ने दो विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए हिमांशु मौर्य और विवान गंगवार को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दिन का दूसरा मुकाबला स्टेडियम किंग्स और स्टेडियम ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 192 रनों का स्कोर बनाया। बिजनेस ने नाबाद 79 और कप्तान हिमेश कुमार गंगवार ने 42 रनों की शानदार पारी खेली।
किंग्स के लिए बशर और मयंक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 98 रनों पर ही ढेर हो गई। ब्लास्टर्स के लिए राजवीर, सुबोध और बिजनेस ने दो-दो विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बिजनेस को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलवे इज्जतनगर के क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं एसआरडी स्पोर्ट्स के अंबुज द्विवेदी ने किया। इस दौरान मुस्तकीम, सोनू श्रोत्रिय, मोहम्मद कमर, अब्दुल जीशान, कैफ, मनोज सागर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed