फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stadium Knights beat Blast, Kings beat Titans

Bareilly News: स्टेडियम नाइट्स ने ब्लास्ट को हराया, किंग्स ने टाइटंस को दी मात

Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Stadium Knights beat Blast, Kings beat Titans
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कैंप की ओर से आयोजित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम नाइट्स और दूसरे मैच में स्टेडियम किंग्स ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। मुख्य अतिथि शिवकुमार राठी ने विजेता खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में स्टेडियम नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टेडियम ब्लास्ट की टीम 11.3 ओवरों में महज 66 रनों पर सिमट गई। अथर्व ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
विज्ञापन

स्टेडियम नाइट्स के कप्तान हर्ष श्रीवास्तव ने चार ओवरों में तीन मेडन के साथ मात्र सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। फैजान ने भी तीन विकेट झटके। जवाब में स्टेडियम नाइट्स ने 15.1 ओवरों में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से मोहम्मद साहिल ने 32 और इम्तियाज ने 14 रनों का अहम योगदान दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए कप्तान हर्ष श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 184 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में स्टेडियम किंग्स ने लोकेंद्र की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मात्र 12.3 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लोकेंद्र ने मात्र 34 गेंदों में 12 छक्कों की मदद से 107 रनों की शतकीय पारी खेली। कप्तान सुमित मौर्या ने 60 रन बनाए। लोकेंद्र को उनके तूफानी शतक के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed