फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stadium and SRMS in finals, match today

Bareilly News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 29 Oct 2025 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Stadium and SRMS in finals, match today
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सोमवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक अभिषेक की मौत हो गई। रात के समय होने के कारण कई वाहन गुजरने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। युवक की सात माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना भुता के गांव मगरासा निवासी अभिषेक कुमार गंगवार (27) सोमवार शाम को अपनी मां राजेश के साथ बाइक से फतेहगंज पश्चिमी में अपने दोस्त राजा के बहन की शादी समारोह में गया था। देर रात वह अपनी मां को वही छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था, लेकिन नेशनल हाइवे पर टि्यूलिया फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात अनियंत्रित वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में हादसा होने के कारण कई वाहन ऊपर से गुजर जाने से शव के सिर का हिस्सा क्षत विक्षत हो गया। किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधी रात के बाद उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तीन भाइयों में था सबसे बड़ा था अभिषेक
परिजनों के अनुसार अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी पूजा और मां राजेश कुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक हेलमेट नहीं पहन रखा था, जबकि परिवार के सदस्यों का कहना है कि युवक हेलमेट पहन कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed