{"_id":"5803ab594f1c1b4a2c290369","slug":"st-francis-psyche-sthali-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रांसिस ने मानस स्थली को हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट फ्रांसिस ने मानस स्थली को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनाें से चल रही इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। सेंट फ्रांसिस और मानस स्थली के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टीमों ने आपस में कड़ी टक्कर दी, लेकिन सेंट फ्रांसिस की टीम मानस स्थली पर भारी पड़ गई। टूर्नामेंट का शुभारंभ कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने किया।
बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से केपीएस में कृष्ण बिहारी अग्रवाल स्मृति इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में पहली बार शहर के स्कूल शामिल हुए। सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट फ्रांसिस ने बिशप कोनरॉड को 44- 33 और मानस स्थली ने सोबती पब्लिक स्कूल को 34-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम मैच में सेंट फ्रांसिस और मानस की टीम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हॉफ टाइम तक दोनों टीमों में आगे निकलने की होड़ दिखी और स्कोर कुछ अंक के साथ आगे पीछे होता रहा, लेकिन अंतिम समय में सेंट फ्रांसिस तेजी दिखाकर 44 पर पहुंच गई, जबकि मानस स्थली को 39 पर ही रोक दिया। 44-39 से जीत सेंट फ्रांसिस की हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शगुफ्ता खान, संजय श्रीवास्तव, मंजु लता, रेनू, आबिद खान, इमरान खान, इंद्रजीत, हुमा, गीता और अन्य का सहयोग रहा।