फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Suspends Constable for Negligence in Bareilly

Bareilly News: सिपाही ने पशु तस्करी के आरोपी की करतूत पर डाला पर्दा, एसएसपी ने किया निलंबित

Sun, 05 Apr 2026 11:02 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 11:02 AM IST
सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने भोजीपुरा थाने में तैनात सिपाही राजू को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सिपाही ने अपने बीट क्षेत्र के पशु तस्करी के आरोपी की करतूतों को छिपाया। बीट रजिस्टर में आरोपी के बारे में कोई सूचना अंकित नहीं की। जांच में सिपाही की लापरवाही पाई गई। इसके बाद सिपाही पर कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
SSP Suspends Constable for Negligence in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पशु तस्करी के आरोपी की करतूतों पर पर्दा डालना भोजीपुरा थाने में तैनात सिपाही को भारी पड़ गया। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


इसी साल 27 जनवरी को भोजीपुरा थाने में गोकशी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले मे आरोपी भोजीपुरा के मोलागढ़ निवासी राजू कुरैशी को 14 फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में राजू के पैर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक राजू के खिलाफ गोकशी और पशु तस्करी के 19 मुकदमे दर्ज हैं। राजू भोजीपुरा थाने में तैनात सिपाही विशु की बीट के क्षेत्र में रहता है। 
विज्ञापन


जांच में पाई गई सिपाही की लापरवाही 
इसके बाद भी सिपाही विशु ने राजू के बारे कोई सूचना बीट रजिस्टर में अंकित नहीं की। लंबा आपराधिक इतिहास होने के बावजूद उच्च अधिकारियों को निरोधात्मक कार्रवाई के लिए अवगत नहीं कराया। सिपाही की लापरवाही की जांच सीओ हाईवे कर रहे थे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही को निलंबित कर दिया। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed