{"_id":"676b8f18fe3ab45b4306293d","slug":"ssp-suspended-five-constables-in-bareilly-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस लाइन की ड्यूटी में 'खेल', एसएसपी ने पांच सिपाहियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस लाइन की ड्यूटी में 'खेल', एसएसपी ने पांच सिपाहियों को किया निलंबित
Wed, 25 Dec 2024 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:20 AM IST
सार
बरेली में एसएसपी ने पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया। ये पांचों अपने गृह क्षेत्रों में घूमते रहे, जबकि पुलिस लाइन के रजिस्टर में उनकी हाजिरी लगती रही।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पुलिस लाइन में ड्यूटी दिखवाकर अपने गृह क्षेत्रों में सिपाहियों की मस्ती करने का मामला एसएसपी की जानकारी में आया तो उन्होंने पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अन्य पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
आरक्षी रजत बालियान के बारे में एसएसपी अनुराग आर्य को शिकायत मिली कि वह मेरठ व मुजफ्फरनगर में घूमकर मस्ती कर रहा है, जबकि उसकी हाजिरी अनधिकृत रूप से बरेली पुलिस लाइन में चल रही है। एसएसपी ने इस बारे में जानकारी कराई तो आरोप सही पाया गया। इस गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब की गई।
विज्ञापन
Pilibhit Encounter: तराई में आतंकियों के मददगारों की तलाश तेज, NIA और ATS ने डाला डेरा
विज्ञापन
पता लगा कि लाइन के गणना कार्यालय के आरक्षी रचित कुमार, सतेंद्र सिंह, अर्पित पंवार व पवन बंसल ने रजत को रिकॉर्ड में हाजिर दिखाया है, जबकि वह इनकी सेटिंग से दूसरे शहरों में घूम रहा है। एसएसपी ने रजत के साथ ही इन चारों को भी निलंबित कर दिया। अवकाश में हेराफेरी की विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। इसमें अन्य जिम्मेदारों की भी गर्दन फंस सकती है।