फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP speaks, if you want in charge of police station, you can not get hurt

एसएसपी बोले, थाना प्रभारी चाहें तो वारदात हो ही नहीं सकती 

Mon, 03 Jul 2017 12:58 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 03 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
SSP speaks, if you want in charge of police station, you can not get hurt
SSP speaks, if you want in charge of police station, you can not get hurt - फोटो : SSP speaks, if you want in charge of police station, you can not get hurt
शहर में ताबड़तोड़ लूट और टप्पेबाजी की वारदातों के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारियों को वायरलेस पर करीब 20 मिनट तक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस वाला चाह जाए तो शहर में एक भी टप्पेबाजी नहीं हो सकती है। टप्पेबाज पल्सर बाइक पर वारदात कर रहे हैं, इसलिए जनपद में एक-एक पल्सर बाइक को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि एक भी बाइक छूटनी नहीं चाहिए। अगर बाइक पर सवार युवक संदिग्ध लगते हैं तो थाने लाकर सत्यापित करवाएं।  
विज्ञापन

जनपद में किराये पर रहने वालों का सत्यापन पुलिस चौबीस घंटे में करेगी। किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट सोमवार सुबह नौ से 11 बजे के बीच एसएसपी को सौंपी जाएगी। हर थाने पर जांच अभियान के लिए टीम गठित की गई है। पार्किंग स्थल, मोटर साइकिल स्टैंड की भी सघन जांच करवाई जाएगी। स्टैंड के मालिकों से पुलिस सीधे संपर्क में रहेगी। अभियान के लिए एसएसपी ने अच्छे जवानों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। लूट, डकैती और हत्या की वारदातों के अनावरण पर भी एसएसपी ने थाना प्रभारियों को नसीहत दी। 
विज्ञापन

होटलों में भी होगी संदिग्धों की तलाश 
एसएसपी ने होटल और धर्मशालाओं में बाहर से आकर ठहरने वालों की जांच करवाने के लिए कहा है। होटल में रजिस्टर को ठीक से मेंटेन नहीं करने वाले होटल मालिक पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह अभियान सभी क्षेत्राधिकारी अपनी निगरानी में करवाएंगे। इसकी रिपोर्ट थानाध्यक्ष तैयार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में सादी वर्दी में पुलिस होगी तैनात 
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में सराफा दुकानों की संख्या, सराफ के साथ मीटिंग कर सुरक्षा मानकों से अवगत करवाने को कहा। दुकान खुलने और बंद करने के समय पर सादी वर्दी में पुलिस वाले तैनात रहेंगे। संदिग्धों की सराफा बाजार में उपस्थिति मिलने पर उनको तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। हर सराफ की जानकारी थाना प्रभारी के पास होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed