फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP should present the missing person and also present himself

Bareilly News: लापता शख्स को पेश करें एसएसपी, खुद भी हाजिर हों

Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
SSP should present the missing person and also present himself
बरेली। धर्म परिवर्तन के मामले में नामजद आरोपी महमूद बेग का सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है, वहीं उसकी पत्नी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी की गुमशुदगी के बारे में जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट ने एसएसपी को भी आठ सितंबर को तलब किया है। महमूद बेग को भी तलाश कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। एसएसपी ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है।
विज्ञापन

हाल ही में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने दो हिंदू परिवारों को मुस्लिम बनाने का खुलासा किया था। गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद सहित चार आरोपियों को जेल भेजा गया था। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी महमूद बेग को पुलिस ने वांछित दिखाया था। विवेचना कर रही पुलिस को अन्य आरोपियों के साथ ही महमूद बेग की भी तलाश है।
विज्ञापन

इधर, महमूद बेग की पत्नी परवीन अख्तर ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है। आरोप लगाया है कि 20 अगस्त को सादा कपड़ों में आए पुलिसकर्मी उनके पति को ले गए थे। वह तभी से लापता हैं। उन्हें डर है कि कहीं पुलिस उनके पति का एनकाउंटर न कर दे। इस याचिका पर सुनवाई कर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जफीर अहमद व सलिल कुमार राय ने यह आदेश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महमूद बेग भुता थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। तलाश के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed