फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ssp prabhakar chaudhary suspended two constable FIR against four policemen

Bareilly News: शराब पीकर मारपीट करने वाले चार पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट, SSP ने दो को किया निलंबित

Sat, 03 Jun 2023 12:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 12:54 PM IST
सार

शराब पीने से मना करने पर आरोपी पुलिसकर्मियों ने दो सिपाहियों पर हमला कर दिया था, जिससे उनके सिर फूट गए थे। इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।  

विज्ञापन
ssp prabhakar chaudhary suspended two constable FIR against four policemen
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चौपुला पुल के नीचे शराब के नशे में मारपीट करने वाले चार सिपाहियों के खिलाफ घायल पुलिसकर्मी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ प्रथम की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिपाही रामू सिंह और यशवंत राणा को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


सिपाही दिशांत राजपूत और शिवम कुमार लहूलुहान हालत में बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। इनके सिर से खून बह रहा था। इन्होंने बताया कि सिर पर लोहे की रॉड मारी गई हैं। हमला करने वाले भी सिपाही हैं।
विज्ञापन


सिपाही दिशांत राजपूत की ओर से 2018 बैच के सिपाही रामू सिंह व यशवंत राणा समेत दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली में हमला की रिपोर्ट कराई गई है। दिशांत ने बताया कि वह घुड़सवार पुलिस का कांस्टेबल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर भड़के थे सिपाही 

वह अपने साथी शुभम कुमार के साथ रात में गणना के बाद किसी काम से बाजार गए थे। चौपुला पुल के नीचे लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि शराब दुकान के पास चाय की दुकान के सामने सड़क पर एक सिपाही रामू सिंह शराब पी रहा था। उन्होंने मना किया तो वह भड़क गया। 

संबंधित खबर- Bareilly News: शराब पीने के दौरान चार सिपाहियों में मारपीट, लोहे की रॉड लगने से दो का सिर फूटा

उन्होंने उसके साथी यशवंत से उसे समझाने के लिए कहा तो रामू ने लोहे की रॉड से उसका और शुभम का सिर फोड़ दिया। दो अन्य सिपाही उनके साथ थे, चारों ही घटना के बाद फरार हो गए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ प्रथम की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed