Bareilly News: SSP प्रभाकर चौधरी ने की बड़ी कार्रवाई, शाही थाना प्रभारी को किया निलंबित; लगे ये आरोप
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने के मामले में शाही थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों पर कार्रवाई जारी है। अब शाही थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को शाही थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने के मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई हुई है।
शाही क्षेत्र में हुई महिला धानवती की कथित हत्या को लेकर भी एसओ कोई कार्रवाई नहीं कर सके थे। उनके खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। एक दिन पहले गोकशी रोकने में नाकाम होने पर देवरनिया थाने के इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन से देवेंद्र सिंह धामा को भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: गोकशी रोकने में नाकाम देवरनिया थाने के इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर
इन पर भी हो चुकी है कार्रवाई
27 जून: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा न कर पाने और गोकशी रोकने में विफल हल्का दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया को निलंबित किया गया था।
25 जून: थाना मीरगंज के दरोगा को लाइन हाजिर किया गया था। उन पर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पीड़िता पर आरोपी के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने के आरोप लगे थे।
17 जून: किला थाने की मलूकपुर चौकी के प्रभारी रिंकू सिंह निलंबित हुए थे। किला चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को लाइनहाजिर किया गया था। दोनों पर भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की गई थी।
14 जून: सट्टेबाजों और जुआरियों से यारी निभाने और जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप में दो चौकी प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया था।