फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Ghule Sushil Chandrabhan will work to maintain law and order in Bareilly

Bareilly News: नफरत मिटाने के लिए काम करेंगे एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, पीस कमेटी की बैठकों पर जोर

Tue, 01 Aug 2023 11:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 11:42 AM IST
सार

नवागत एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सावन के बाकी सोमवार को लेकर रणनीति के बारे में कहा कि शहर के लोगों से भी संवाद करेंगे। यहां शांति और सद्भाव बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की ही नहीं, आपकी भी है। 

विज्ञापन
SSP Ghule Sushil Chandrabhan will work to maintain law and order in Bareilly
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवागत एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सोमवार सुबह प्रभार लेने के बाद एडीजी और आईजी से मुलाकात की। अधीनस्थों से जिले के हालात की जानकारी ली। शाम को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि हालिया घटनाओं से बने माहौल को बेहतर करने के लिए वह सर्व धर्म समभाव व आपसी समन्वय पर जोर देंगे।

विज्ञापन


सीतापुर के एसपी पद से बरेली के एसएसपी की जिम्मेदारी संभालने वाले घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि वह 2012 बैच के आईपीएस हैं। सीतापुर से पहले मऊ, हाथरस और कासगंज में एसपी रह चुके हैं। कांवड़ विवाद सुलझाने के लिए धार्मिक, सामाजिक लोगों के साथ बैठकें करेंगे। थाना प्रभारियों व अन्य अधिकारियों को भी इसी संदर्भ में काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: अखिलेश यादव बोले- बरेली में जिसने रोका दंगा, उसी अफसर को हटाया; भाजपा पर लगाया ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के बाकी सोमवार को लेकर रणनीति के बारे में कहा कि शहर के लोगों से भी संवाद करेंगे। यहां शांति और सद्भाव बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की ही नहीं, आपकी भी है। थानों और एसएसपी दफ्तर में जन सुनवाई 10 से 12 बजे तक नियमित कराने पर जोर देंगे। दूरदराज गांवों से आने वाले लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए भी सक्षम अधिकारी के बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी। वह खुद जनता से जुड़ने का प्रयास करेंगे।

यहां हुआ था लाठीचार्ज 

शहर के चक महमूद में रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर तनाव का स्थिति पैदा हो गई थी। कांवड़िये विवादित स्थान से जत्था निकालने पर अड़े थे। इसे लेकर सुबह से शाम तक तनाव का माहौल बना रहा। शाम करीब पांच बजे कांवड़ियों की भीड़ में शामिल खुराफातियों ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। लाठीचार्ज के चार घंटे बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह आईपीएस अफसर घुले सुशील चंद्रभान ने बरेली एसएसपी की कमान संभाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed