{"_id":"658e2db0526d6895680a9175","slug":"ssp-ghule-sushil-chandrabhan-changed-cos-of-five-circles-in-bareilly-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: संदीप बने सीओ प्रथम, आईपीएस अभिजीत को सर्किल टू की कमान; एसएसपी ने किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: संदीप बने सीओ प्रथम, आईपीएस अभिजीत को सर्किल टू की कमान; एसएसपी ने किया फेरबदल
Fri, 29 Dec 2023 07:54 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 07:54 AM IST
सार
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पांच सीओ को नए सिरे से सर्किल में तैनाती दी है। साथ ही ट्रांसफर होने पर तीन सीओ को रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली से दूसरे जिलों में ट्रांसफर होने पर तीन सीओ को रिलीव कर दिया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पांच सर्किल में दूसरे सीओ को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अभिजीत कुमार को सीओ सेकेंड सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है, सीओ लाइन का काम भी वही देखेंगे।
विज्ञापन
सीओ सेकेंड पद की जिम्मेदारी देख रहे हर्ष मोदी को नवाबगंज सर्किल का सीओ बनाया गया है। सीओ प्रथम रहीं श्वेता यादव को गाजियाबाद के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह बाहर से आए संदीप सिंह को सीओ प्रथम बनाया गया है। उनके पास सीओ अकाउंट का कार्यभार भी अलग से रहेगा।
विज्ञापन
नए सीओ नीलेश मिश्र को सीओ आंवला बनाया गया है। सीओ आंवला राजकुमार मिश्र का दूसरे जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है। नए सीओ नितिन कुमार को सीओ क्राइम बनाया गया है।
विज्ञापन