फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP formed committee to investigate the religious conversion case in bareilly

Bareilly News: धर्मांतरण के आरोपी पादरी को कौन रहा फंडिंग? जांच के लिए एसएसपी ने गठित की कमेटी

Sat, 03 Aug 2024 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 02:56 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में गरीब बच्चों को रुपयों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मंडल विहार निवासी गुलशन बहादुर ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पकड़वा दिया था। आरोपियों से पूछताछ में कई बातें सामने आई थीं। 

विज्ञापन
SSP formed committee to investigate the religious conversion case in bareilly
आरोपी पादरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गरीब बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एसएसपी ने एक कमेटी गठित की है। कमेटी में इज्जतनगर पुलिस व सर्विलांस सेल के छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। कमेटी जांच करेगी कि आरोपी पादरी के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और उसे फंडिंग कौन कर रहा है?

विज्ञापन


मंडल विहार निवासी गुलशन बहादुर ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि रविवार दोपहर (28 जुलाई) को वह किसी काम से परवाना नगर गए थे। वहां पता लगा कि मिशनरी से जुड़े कुछ लोग किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग बच्चों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। 
विज्ञापन


संबंंधित खबर- Bareilly News: ईसाई धर्म का इतिहास पढ़ाकर लेते थे परीक्षा, फिर अंकों के आधार पर कराते थे धर्मांतरण
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह छोटी बिहार मोहल्ले में पहुंचे तो वहां कुछ लोग ईसाई धर्म संबंधी प्रार्थना कर रहे थे। इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पादरी प्रेम जोनल समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में इज्जतनगर पुलिस के तीन व सर्विलांस सेल के तीन सदस्य होंगे।  

सीडीआर से खुलेंगे राज 
कमेटी यह जांच करेगी कि पादरी किन-किन लोगों के संपर्क में था। फोन पर उसकी किस-किस से बात होती थी। सभी की सीडीआर निकालकर उनके बारे में जांच पड़ताल की जाएगी। यह भी पता किया जाएगा पादरी अब तक कितने लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। 

उसके इस मिशन में कौन-कौन लोग शामिल है। पुलिस पादरी के खातों की जांच कर यह भी पता लगाएगी की उसके पास रकम कहां से आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि कमेटी की जांच के दौरान पुलिस धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट तक पहुंची सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed