फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Religious Conversion Gang used to take exams to convert religion In Bareilly

Bareilly News: ईसाई धर्म का इतिहास पढ़ाकर लेते थे परीक्षा, फिर अंकों के आधार पर कराते थे धर्मांतरण

Tue, 30 Jul 2024 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 10:47 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में धर्मांतरण गिरोह के आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे, फिर उनकी परीक्षा लेते थे। इसके बाद प्राप्त अंकों के आधार पर लोगों का धर्म परिवर्तन करते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
Religious Conversion Gang used to take exams to convert religion In Bareilly
आरोपी पादरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मामले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पादरी व उसके साथी गरीब परिवारों के बच्चों को एकत्र कर उनको ईसाई धर्म का इतिहास पढ़ाते थे। इसके बाद उनका टेस्ट लिया जाता था। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर आरोपी उनका धर्मांतरण कराते थे। 

विज्ञापन


कई मामलों में बच्चों को खाने-पीने की चीजों, गरीब परिवारों को इलाज और शिक्षा का लालच दिया जाता था। उनके पास से काफी मात्रा में ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य व बच्चों के टेस्ट से संबंधित कॉपियां बरामद हुई हैं। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के मुख्य आरोपी पादरी प्रेम जोनल, विनोद उपाध्याय और नितिन से रविवार रात पूछताछ की। तब पता लगा कि आरोपी मुंशीनगर व परवानानगर जैसी बस्तियों में गरीब हिंदू परिवारों के आसपास किराये पर रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ाते थे मेलजोल 
आरोपी खुद को शिक्षक और धार्मिक उपदेशक बताकर गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाने के बहाने परिवारों से मेलजोल बढ़ाते थे। तीनों आरोपी बच्चों को धार्मिक ग्रंथ पढ़ाते थे। पुलिस ने मौके से बच्चों की हस्तलिखित कॉपियां भी बरामद करके सील की हैं। इनमें टेस्ट कॉपी की तरह सवाल और जवाब के कॉलम बने हैं। 

बच्चों से टेस्ट में ईसाई धर्म के इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे जाते थे। इसमें मिले अंकों के आधार पर बच्चों को खाने-पीने की चीजें दी जाती थीं। बच्चों को नए खेल भी सिखाए जाते थे। इस वजह से बच्चे इनके पास जाते थे। बच्चों से पढ़ाई से पहले धर्म विशेष से जुड़ी प्रार्थना भी कराई जाती थी।

ये है मामला
हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री गुलशन बहादुर व आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता रविवार को हो रही कथित प्रार्थना सभा में बैठे तो उनका भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। तब उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को सूचना देकर पादरी प्रेम जोनल, उसके साथी विनोद उपाध्याय और नितिन को पकड़वा दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है।

30 परिवारों का करा चुके धर्मांतरण, अब वापसी के प्रयास
हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री गुलशन बहादुर ने बताया कि ये लोग अब तक करीब 30 गरीब परिवारों का धर्मांतरण कर उन्हें ईसाई बना चुके हैं। इन परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी हिंदू धर्म में वापसी कराने का प्रयास किया जाएगा।

फंडिंग तो नहीं, टीम गठित कर होगी जांच : एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि धर्म परिवर्तन या उसका प्रयास गंभीर अपराध है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ऐसे मामले में कहीं से फंडिंग होने की भी आशंका रहती है। टीम बनाकर आरोपियों के खातों व कॉल रिकॉर्ड की भी जांच कराई जाएगी। विवेचक की मदद के लिए क्राइम ब्रांच के किसी अनुभवी इंस्पेक्टर, एसओजी, सर्विलांस सेल व अकाउंट से जुड़े लोगों को टीम में शामिल किया जाएगा।

अफसरों के पास पहुंची पैरवी
पादरी व चर्च से जुड़े कुछ लोग सोमवार को एसएसपी के पास पहुंचे। इन्होंने आरोपियों को निर्दोष बताकर छोड़ने की गुहार की। उनके साथ पहुंचे कुछ कथित मीडियाकर्मियों ने भी जोर दिया कि मामला धर्म परिवर्तन का नहीं है। रिपोर्ट गलत तरीके से दर्ज की गई है। तब एसएसपी ने इन लोगों से कहा कि मामला पूरी तरह से धर्म परिवर्तन का है। मौके से इस तरह के साक्ष्य भी मिले हैं। बचाव में कोई साक्ष्य देना चाहे तो दे सकता है। उसे विवेचना में शामिल करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed