{"_id":"69174571b70cc9fa8307b7f5","slug":"ssp-anurag-arya-transferred-119-sub-inspectors-and-inspectors-in-bareilly-2025-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने 119 दरोगा-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले, जानें कहां किसे मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने 119 दरोगा-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले, जानें कहां किसे मिली तैनाती
Fri, 14 Nov 2025 08:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:36 PM IST
सार
बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 119 इंस्पेक्टर और दरोगा इधर-उधर कर दिए। लंबे समय से एक ही जगह जमे थानेदार और दरोगा को हटाकर नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने 119 इंस्पेक्टर और दरोगा इधर-उधर कर दिए। सात थानों के प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किए गए। लंबे समय से एक ही जगह जमे थानेदार, मनमानी कार्यशैली अपनाने वालों को किनारे किया गया है, पुलिस लाइन में आराम फरमाने वाले दरोगा व इंस्पेक्टरों को भी थाने चौकियों पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह को क्राइम ब्रांच भेज दिया। उनके काम करने के तरीके और खराब व्यवहार को लेकर जनता, जनप्रतिनिधियों की लगातार शिकायतें थीं। एएचटीयू के प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को सदर कोतवाल बनाया गया है। कोतवाल रहे अमित पांडेय को प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीण कुमार सोलंकी को प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार को हाफिजगंज से प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी, प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर को बहेड़ी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक मीरगंज, थाना प्रभारी मीरगंज प्रयागराज सिंह को थाना प्रभारी प्रेमनगर बनाया गया है। कोतवाली से एसएसआई संतोष कुमार सिंह को थाना प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है।
विज्ञापन

