फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ssp angry

इंस्पेक्टर की लीपापोती से कप्तान खफा

Wed, 26 Aug 2015 01:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 26 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दरोगा और सिपाही पर हाथ उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाजाए मामले में लीपापोती करने में लगे इंस्पेक्टर देवेश सिंह के रवैये से एसएसपी बेहद खफा हैं। उन्होंने मंगलवार की सुबह फोन करके इंस्पेक्टर से अपनी नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को शील चौराहे पर गश्त के दौरान सड़क से हटने को कहने पर दरोगा गौरव विश्नोई और सिपाही से मारपीट करने वाले छात्र नेता अनूप यादव और उसके साथी मधु की अभी तक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों छात्र अपने आकाओं की शरण में हैं। इसलिए पुलिस उन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। एसएसपी घटना के दिन से ही प्रेमनगर पुलिस की भूमिका को लेकर बेहद नाराज हैं। इंस्पेक्टर की लीपापोती करना उन्हें सबसे ज्यादा खल रहा है। उनका कहना है कि वर्दी पर हाथ उठाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। हाफिजगंज में दरोगा के बदतमीजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। एसएसपी की इस नाराजगी का कोई भी शिकार हो सकता है। उधर, सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी के पकड़ में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed