{"_id":"67bcde646dcf7f3e8f027cc9","slug":"srms-cricket-academy-and-ik-collection-sg-cantt-won-the-matches-bareilly-news-c-4-lko1064-587497-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और आईके कलेक्शन एसजी कैंट ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और आईके कलेक्शन एसजी कैंट ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर चल रही श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को लीग मुकाबले हुए। पहले मैच में टॉस जीतकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एसआरएमएस ने सात विकेट खोकर 178 रन बनाए। तुषार ने 46, अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 93 रन ही बना सकी।
इस तरह एसआरएमएस की टीम ने 85 रनों से जीत हासिल की। आकाश ने 32 रन और इंजमामुल हक ने 12 रन बनाए। एसआरएमएस के लिए सौरभ और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट लिए। एसआरएमएस के अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में राजश्री क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पांच विकेट खोकर 157 रन बनाए। सिद्धांत पाठक ने 56 और अनमोल सिंह ने 54 रन बनाए। जवाब में आईके कलेक्शन एसजी कैंट ने 11.1 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशु प्रधान ने 24 गेंदों पर 55 और सत्यम संगू ने 34 गेंदों पर 81 रन बनाए। सत्यम संगू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले क्वार्टर फाइनल में आईके कलेक्शन और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच मुकाबला होगा, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में हल्द्वानी क्रिकेटर्स और ठेकेदार इलेवन की टीमें भिड़ेंगी। बुधवार को तीसरे क्वार्टर फाइनल में जस क्रिकेट एकेडमी और एसआरएमएस एकेडमी एक-दूसरे का सामना करेंगी। चौथे क्वार्टर फाइनल में हरदोई स्ट्राइकर्स और आईके कलेक्शन एसजी कैंट के बीच मुकाबला होगा। संवाद