फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SRMS and Dehradun Strikers start with a win

Bareilly News: एसआरएमएस और देहरादून स्ट्राइकर्स का जीत से आगाज

Wed, 29 Oct 2025 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
SRMS and Dehradun Strikers start with a win
बरेली। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वूमन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट का मंगलवार को श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आगाज हुआ। पहले दिन एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और देहरादून स्ट्राइकर्स वूमंस ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर विजयी शुरुआत की।
विज्ञापन


पहले मैच में दिल्ली दबंग की कप्तान गरिमा बिष्ट ने टॉस जीतकर एसआरएमएस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एसआरएमएस ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। मुस्कान ने 54 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से शानदार 61 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली दबंग वूमंस की टीम एसआरएमएस की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। एसआरएमएस ने यह मैच 62 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। मुस्कान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में देहरादून की कप्तान आराधना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 132 रन बनाए।नीलम बिष्ट ने 41 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 51 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी क्वींस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन ही बना सकी। नीलम बिष्ट ने 51 रन बनाने के साथ ही चार विकेट लिए। एक खिलाड़ी को रनआउट किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले गुड लाइफ हॉस्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति ने टीमों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने आयोजन में सहयोग के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। मैच में अंपायरिंग हृदेश कुमार और सौरभ कुमार ने की, जबकि कमेंट्री यूसुफ अंसारी ने संभाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed