फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sprinkal irrigation change the farmers luck

स्प्रिंकलर सिंचाई बदल सकती है किसानों की किस्मत

Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ‘वन ड्राप, मोर क्राप’ ये स्लोगन भले ही सिंचाई विभाग का है लेकिन सरकारी सिस्टम अब तक इसे मूर्त रूप नहीं दे पाया है। मगर, जैविक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान अनिल साहनी ने अपने खर्चे पर 10 एकड़ फसल में स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई का प्रयोग शुरू करके सरकारी सिस्टम को चुनौती दी है। वह स्प्रिंकलर सिंचाई से धान और गन्ने के खेत में सिंचाई करते हैं। इससे 80 फीसदी तक पानी की बचत हो रही है। फसल की लागत में भी कमी आई है। पौधे भी सामान्य सिंचाई से बेहतर है। इस पद्धति से सिंचाई करने से पानी खेत में नहीं भरता। पौधे को जरूरत के हिसाब से नमी मिलती है।
विज्ञापन
स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई करने के लिए फसल के चारो ओर पाइप लाइन बिछाई गई है। उसमें पंपिंग सिस्टम लगाया गया है। ऊपर से चर्खी लगाई है। जब बोरिंग से पानी पाइप लाइन में छोड़ा जाता है तो वह चर्खी 90 मीटर के रेडियस में फसल के चारो ओर घूमकर बारिश की बूंदों की तरह फसल की सिंचाई करती है। पौध में नमी होने पर पानी रोक दिया जाता है। आम, केला या अन्य ऊंचे पेड़ों में सिंचाई के लिए रेनगन और फाग सिस्टम प्रयोग में लाया जा रहा है। रेनगन (बारिश वाली बंदूक) में पानी भरकर पौधे के ऊपर से छिड़काव किया जाता है। औसत दर्जे की ऊंचाई वाले पौधों की सिंचाई में रेनगन और आम, नीम या ज्यादा ऊंचाई वाले पेड़ पौधों की सिंचाई के लिए फागर विधि प्रयोग में लायी जाती है। जैविक खेती के लिए अक्सर नए प्रयोग करने वाले किसान अनिल साहनी के अनुसार सरकार किसानों की आमदनी दो गुनी करने की बात कर रही है लेकिन कृषि और सिंचाई विभाग का सरकारी सिस्टम पुराने ढर्रे से बाहर नहीं निकल पा रहा। वह न तो खुद कुछ कर रहे हैं और न ही किसानों से राय ले रहे हैं। अगर किसानों को फसलों में स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए प्रेरित करें तो फसल की लागत में आधे से ज्यादा की कमी आएगी और फसल का उत्पादन भी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
प्रारंभ में थोड़ी महंगी है ये प्रणाली स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली प्रारंभ में थोड़ी महंगी पड़ती है लेकिन पानी की बचत से दो से तीन साल में लागत वसूल हो जाती है। पाइप लाइन बिछाने, पंपिंग सिस्टम तैयार करने में औसतन एक लाख रुपये प्रति एकड़ लागत आती है। अगर सरकारी सब्सिडी का फायदा किसानों को मिले तो गरीब और मध्यम वर्गीय किसान कम लागत में ये सिस्टम अपने खेत में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed