Bareilly News: जीडी गोयनका स्कूल में खेल महोत्सव शुरू, वॉलीबॉल और खोखो में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
खेल महोत्सव के पहले दिन वॉलीबॉल और खोखो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेल महोत्सव स्टेअर्स 2025 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त सीओ जगदीश सिंह पाटनी ने किया। वॉलीबॉल और खोखो में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
खेल महोत्सव में वॉलीबॉल और खोखो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक वर्ग) में जिंगल बेल स्कूल का प्रथम और सोब्तिस स्कूल का द्वितीय स्थान रहा। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक वर्ग) में सेंट थॉमस स्कूल ने प्रथम स्थान व उड़ान ग्लोबल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
14 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालिका वर्ग) में उड़ान ग्लोबल स्कूल ने प्रथम स्थान और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालिका वर्ग) में ब्लू बर्ड स्कूल ने प्रथम स्थान और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शाहजहांपुर ने बरेली को हराया
अंडर-19 क्रिकेट टीम चयन के लिए शुक्रवार को बरेली और शाहजहांपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शाहजहांपुर ने छह विकेट से जीत दर्ज की। बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 40.1 ओवरों में टीम ने 260 रन बनाए।
जवाब में शाहजहांपुर की टीम ने 40.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान दौरान यूपीएसीए के पर्यवेक्षक सर्वेश भटनागर, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज खान, सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना, आदेश तिवारी और संयुक्त सचिव ओपी कोहली मौजूद रहे।