{"_id":"61c8add5545f743d7a2974ec","slug":"sports-bareilly-news-bly4704999156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज में दिखाए दांव पेच, कैरम में भी आजमाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज में दिखाए दांव पेच, कैरम में भी आजमाया हाथ
विज्ञापन
बदायूं क्लब में कैरम खेलते क्लब के सदस्य। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदायूं क्लब के तत्वावधान में क्लब सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह 2021 के दूसरे दिन रविवार को भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। कैरम प्रतियोगिता में हुए मुकाबलों में सीनियर वर्ग (50 वर्ष से अधिक आयु) में नरेश चंद्र शंखधार व उपेंद्र गुप्ता उपविजेता रहे जबकि सीनियर वर्ग (30 से 50 वर्ष आयु) में नवनीत प्रताप एवं श्रीकांत मिश्रा संयुक्त रूप से विजयी रहे। सुमित मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला।
क्लब सभागार में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (15 वर्ष से कम आयु) में सार्थक सक्सेना विजेता रहे जबकि हर्षित सक्सेना उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग (15 से कम आयु) में प्रयान शोभित वैश्य प्रथम एवं आदित्य नितिन कुमार द्वितीय रहे।
टेबिल टेनिस सीनियर वर्ग (30 से 50 वर्ष) वर्ग में डॉ. अजीत पाल सिंह प्रथम एवं शुभम गर्ग द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग (15 वर्ष से 30 वर्ष) में यश वर्मा विजेता रहे एवं प्रयान शोभित वैश्य उपविजेता रहे।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग (30 से 50 वर्ष) में डॉ. श्रीकांत मिश्रा विजयी रहे एवं अक्षज रस्तोगी द्वितीय रहे। शतरंज के महिला वर्ग में ऋचा अशेष प्रथम रहीं एवं मंदाकिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग (15 वर्ष से कम आयु) में पर्व अग्रवाल एवं शिंजन विशाल संयुक्त रूप से विजेता रहे। जूनियर वर्ग (15 से 30 वर्ष) में अर्जुन प्रथम एवं अंश सिंघल द्वितीय रहे।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। अंपायर के रूप में अक्षत दीक्षित एवं राजीव कुमार का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, क्रीड़ा सचिव कुलदीप रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, रविंद्र मोहन सक्सेना, मनीष सिंघल का सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं में सचित वैश्य, नितिन कुमार, ईशान मेंहदीरत्ता, प्रणय ने भी प्रतिभाग किया। शोभित वैश्य, नरेंद्र चंद्र शंखधार, सोनरूपा विशाल, गुंजन वैश्य, दिवी प्रमुख, अंशुल रस्तोगी, सुशील शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। संवाद