{"_id":"5dfa805d8ebc3e87a76282be","slug":"sports-bareilly-news-bly388551593","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीम के मैनेजर बने नईम अर्चना राजपूत कोच नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टीम के मैनेजर बने नईम अर्चना राजपूत कोच नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बंगलुरू में 20 से 24 दिसंबर के बीच होने वाली नेशनल स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित कोच, खिलाड़ी और मैनेजर की सूची बुधवार को जारी की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश की अंडर 14 टीम के लिए जीआईसी के क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद को उत्तर प्रदेश टीम का मैनेजर बनाया गया है। वहीं, जीजीआईसी की प्रवक्ता अर्चना राजपूत को टीम का कोच नामित किया गया है। टीम में इटावा, लखनऊ, खीरी, अयोध्या के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
नईम ने बताया कि इससे पहले दस बार उनका चयन टीम मैनेजर के तौर पर हुआ है। बंगलुरू वह छठीं बार टीम लेकर जा रहे हैं। इससे पहले साल 2002 में जब टीम लेकर गए थे तो वह नेशनल में दूसरे नंबर पर रहे। फिर पुणे में हुई प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर और 2007 में बैडमिंटन की टीम चौथे स्थान पर रही थी। कहा, यूपी की टीम एथेलेटिक्स और बैडमिंटन में हर बार अच्छा प्रदर्शन करती है और इस बार भी अच्छे प्रदर्शन के साथ मुकाबले को जीतेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।