फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

आईवीआरआई में खेलकूद- कबड्डी में छात्रों की टीम ने स्टाफ की टीम को दी शिकस्त

Thu, 12 Dec 2019 07:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में वार्षिक खेलकूद समारोह का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पशुपालन आयुक्त डॉ. प्रवीण मलिक ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान के महिला क्लब ने अनाथालय के बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं दीं।
विज्ञापन

खेलकूद में छात्रा डॉ. स्याली कोहले, छात्र डॉ. फ सलू रहमान, स्टाफ (महिला) डॉ. अलका तोमर, स्टाफ (पुरुष) नैमिष कुमार मिश्र को व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब दिया गया। इस मौके पर संस्थान निदेशक डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि संस्थान में आईवीआरआई नाइट के नाम से एक निश्चित अंतराल पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए। बुधवार को स्टाफ और परिसर महिला बनाम छात्राओं के बीच रस्साकशी की रोमांचक प्रतियोगिता हुई। दो चरणों में हुई प्रतियोगिता के पहले चरण में छात्राएं और दूसरे में महिलाएं विजेता रहीं। इसके अलावा कबड्डी में छात्रों टीम विजयी रही। स्टॉफ की टीम रनर रही। स्टाफ महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुरभि भगत-प्रथम, लक्ष्मी देवी-द्वितीय और मीना अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर दौड़ में एकता सिंह-प्रथम, तान्या चैधरी-द्वितीय और पल्लवी जोशी-तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर तेज चाल में डॉ. आईवी मोगा-प्रथम, बृजेश त्यागी-द्वितीय और बीआर रतूड़ी-तृतीय स्थान पर रहे। पुरुषों की एकल कैरम प्रतियोगिता में मोहम्मद वसीम विजेता और मनोज कुमार उपविजेता रहे। महिलाओं की कैरम एकल प्रतियोगिता में रूपन शिवपुरी विनर जबकि नेहा चौधरी रनर रहीं। कैरम डबल्स (पुरुष) में मोहम्मद वसीम और एमके राही विनर रहे जबकि विपुल वार्ष्णेय और डॉ. अमित पिप्पल विनर रहे। कैरम डबल्स (महिला) में रूपन शिवपुरी और रंजना गुप्ता विजेता तथा सोनल कटियार और बुलबुल अग्रवाल उपविजेता रहीं। कैरम मिक्स डबल्स का मुकाबला मोहम्मद वसीम-रंजना गुप्ता ने जीता। डॉ. अमित पिप्पल-रूपन शिवपुरी उपविजेता रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सत्यवीर सिंह मलिक, एसपी सिंह, सत्यवीर सिंह चौहान ने किया। अंत में सचिव खेलकूद एमसी पाठक ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed