फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

पचास फीसदी कॉलेजों में लैब बदहाल, प्रैक्टिकल के वक्त आएगा इनका ख्याल

Wed, 09 Oct 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा से पहले दिसंबर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल होने हैं। प्रैक्टिकल को लेकर शासन ने भले ही निर्देश जारी किए हों, लेकिन कॉलेजों की स्थिति बेहद खराब है। करीब पचास फीसदी कॉलेजों की प्रयोगशाला में उपकरण पूरे नहीं हैं। कॉलेज प्रैक्टिकल के वक्त ही इनको दुरुस्त करते हैं। अब विभाग को इनकी चिंता सताई तो इनको नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में 412 कॉलेज हैं। सभी कॉलेजों में लैब दुरुस्त होना जरूरी है, लेकिन इनमें अधिकतर की स्थिति बेहद खराब है। पिछले साल ही कई कॉलेजों की शिकायतें आईं थी कि बिना लैब के ही प्रैक्टिकल करा लिए गए। सिर्फ प्राइवेट कॉलेज ही नहीं बल्कि राजकीय और अनुदानित कॉलेजों का भी यही हाल है। डीआईओएस कार्यालय ऐेसे कॉलेजों से रिपोर्ट मांगने की तैयारी में है। इसमें कुछ कॉलेज पहले से ही चिह्नित हैं। प्रभारी डीआईओएस मन भरन राम राजभर का कहना है कि प्रैक्टिकल से पहले सभी कॉलेजों को लैब दुरुस्त करनी होगी। इस बाबत उनको पत्र जारी करेंगे और निरीक्षण कर लैब की स्थिति भी देखी जाएगी। शासन भी इसको लेकर सख्त है।
विज्ञापन

अब प्रयोगशाला में 28 हजार के उपकरण जरूरी
यूपी बोर्ड की नई मान्यता के लिए अब प्रयोगशाला को लेकर भी नियम कड़े कर दिए गए हैं। पहले 25 हजार के उपकरण रखने होते थे अब 28 हजार के उपकरण रखने होंगे। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई और जल्द आदेश जारी हो सकता है। बोर्ड ने 2018 से एनसीईआरटी पैटर्न लागू किया है जिसके देखते हुए यह बदलाव हो रहे हैं। नए नियम के अनुसार विज्ञान प्रयोगशाला में अतिरिक्त संसाधन होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed