{"_id":"5d910eb38ebc3e01696884fc","slug":"sports-bareilly-news-bly3781354119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय एथलेटिक्स मीट में दूसरे दिन भी मीरगंज हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय एथलेटिक्स मीट में दूसरे दिन भी मीरगंज हावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन भी
मीरगंज के खिलाड़ी रहे हावी
मीरगंज से सब जूनियर में छह, जूनियर में आठ, सीनियर में दो खिलाड़ी रहे प्रथम
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स मीट का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन भी मैदान में मीरगंज जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दौड़, लंबी-ऊंची कूद व अन्य प्रतियोगिताओं में मीरगंज के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद के आठों जोन से कई कॉलेजों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खिलाड़ियों ने नतीजों में धोखाधड़ी करने के भी आरोप लगाए और व्यवस्थाओं पर भी निराशा जताई।
सब जूनियर बालक वर्ग 200 मी. दौड़ में आंवला जोन के पुष्कर, 600 मी. में दक्षिण जोन के फुरकान, गोला और चक्का फेंक में मीरगंज के आकाश, लंबी कूद में मीरगंज के मो. रफीक, 100 मी. बाधा दौड़ में अनिकेत प्रथम रहे। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मी. दौड़ में दक्षिण जोन की अनुष्का, 600 मी. में नवाबगंज की रिंकी यादव, गोला और चक्का फेंक में मीरगंज की लक्ष्मी, लंबी कूद में मीरगंज की पलक, ऊंची कूद में आंवला की आकांशा, 100 मी. बाधा दौड़ में अनुष्का प्रथम रहीं। सीनियर बालक वर्ग में 200 मी. दौड़ में दक्षिण जोन के आसिफ , 800-1500 और 5000 मी. में दक्षिण जोन के अलीम, परवेज और मोहम्मद अलीम, गोला और चक्का फेंक में दक्षिण के तहसीन रजा, लंबी कूद में मीरगंज के सलमान, त्रिकूद में मीरगंज के भगवान देव, हैमर थ्रो में तहसीन रजा, 400 मी. दौड़ में आसिफ, 100 मी. बाधा दौड़ में दानियाल प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग में हैमर थ्रो में शिवांकी, 100 मी. बाधा दौड़ में गुलनाज प्रथम रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में 600, 500 और 3000 मी. दौड़ में मीरगंज की विनीता गुर्जर, गोला फेंक और हैमर थ्रो में संदीप कौर, भाला फेंक में फराना, चक्का फेंक में निम्मी, लंबी कूद में कशिश, ऊंची कूद में अन्नू, त्रिकूद में शीतल प्रथम रहे।
दौड़ने के जगह चेस्ट नंबर
संभालते रहे खिलाड़ी
प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों को दिए गए चेस्ट नंबर कागज से बने थे, जिसके कारण उन्हें दौड़ में काफी परेशानी हुई। ट्रैक पर दौड़ने से ज्यादा खिलाड़ियों का चेस्ट नंबर को संभालने में ध्यान था। वहीं मैदान की घास बड़ी होने के कारण चूना नहीं टिक पा रहा था। इसके चलते शनिवार को दौड़ के दौरान खिलाड़ियों में झगड़ा भी हो गया था। रविवार को इससे बचने के लिए एक व्यक्ति ट्रैक पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
नतीजों में धोखाधड़ी के भी लगे आरोप
सब जूनियर वर्ग की 200 मी. और 400 मी. दौड़ के नतीजे आने पर खिलाड़ियों ने नतीजों में धोखाधड़ी होने के भी आरोप लगाए। फरीदपुर के सीएस इंटर कॉलेज से आए इजहार बेग ने 200 मी. दौड़ के नतीजों को गलत बताते हुए 400 मी. दौड़ में भाग लेने से ही मना कर दिया। वहीं सब जूनियर 400 मी. दौड़ में भागी एक छात्रा के प्रथम आने पर भी सवाल उठे। वह दसवीं की छात्रा थी, वहीं उम्र सिर्फ 14 वर्ष अंकित थी। पूछने पर छात्रा ने बताया कि उसने कभी दौड़ की प्रैक्टिस ही नहीं की, फिर भी प्रथम आई।
नहीं था कोई कक्षा और उम्र का हिसाब लगाने वाला
सभी आठ जोन से आए खिलाड़ियों का वर्गों के मुताबिक उनकी उम्र और उनकी कक्षा का हिसाब लगाने वाला कोई अधिकारी नहीं था। संबंधित स्कूलों के पीटीआई के कहे अनुसार खिलाड़ियों को योग्यता का हिसाब लगा लिया गया।