{"_id":"5d700b418ebc3e0175539cb9","slug":"sports-bareilly-news-bly374876419","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए अंडर 14 और 19 टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए अंडर 14 और 19 टीमों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए
अंडर-14 और 19 टीमों का चयन
जनपदीय प्रतियोगिता में गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा
- शाहजहांपुर में 13 सितंबर को खेली जाएगी मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीमों का चयन किया गया। अंडर-19 टीमों के बीच जनपदीय ट्रायल मैच कराए गए। जनपदीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में गुरु गोविंद सिंह के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-14 में इस्लामियां कॉलेज के अतिरिक्त किसी अन्य विद्यालय की टीम ने हिस्सा नहीं लिया। प्रतियोगिता 13 सितंबर को शाहजहांपुर में खेली जाएगी।
स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के तत्वावधान में बुधवार को जनपदीय विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। अंडर-19 के पहले मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज ने एसवी इंटर कॉलेज को 4-0 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज ने एफआर इस्लामियां को 5-0 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज को 4-1 से हराकर मैच जीत लिया। अंडर-14 में जिले की अन्य किसी टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। इसके चलते एफआर इस्लामियां की टीम का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया। मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 13 सितंबर को शाहजहांपुर में किया जाना है। इस मौके पर प्रधानाचार्या अरविंद कौर, क्रीड़ा अधिकारी आदेश सिंह यादव, सुनंदा वार्ष्णेय, नईम अहमद, नितेश कुमार आदि रहे।